Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'एनिमल' का नया गाना 'अर्जन वैली' हुआ रिलीज, रणबीर कपूर का दिखा खूंखार रूप

हमें फॉलो करें 'एनिमल' का नया गाना 'अर्जन वैली' हुआ रिलीज, रणबीर कपूर का दिखा खूंखार रूप

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 18 नवंबर 2023 (15:18 IST)
Animal Song Arjan Valley: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल भी लीड रोल में हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर और कुछ गाने बीते दिनों रिलीज हुए थे, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। 
 
वहीं अब फिल्म 'एनिमल' का गाना 'अर्जन वैली' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में रणबीर कपूर का खौफनाक रूप देखने को मिल रहा है। यह गाना फिल्म के बाकी सॉन्ग से बिल्कुल अगल है।
 
'अर्जन वैली' गाने को भूपिंदर बब्बल ने गाया है जबकि मनन भारद्वाज ने कंपोज किया है। गाने में रणबीर कपूर राउडी लुक में दुश्मनों को मारते-काटते दिख रहे हैं। रिलीज होते ही यह गाना यूट्यूब पर छा गया है।
 
फिल्म 'एनिमल' गैंगस्टर्स की दुनिया पर बेस्ड है। इस फिल्म में रणबीर कपूर खूंखार गैंगस्टर का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। 'एनिमल' हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में 1 दिसंबर को रिलीज होगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'सैम बहादुर' का प्रमोशन करने कोलकाता पहुंचे विक्की कौशल, कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ देखा अपनी फिल्म का ट्रेलर और गाना