Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आलिया को छोड़ माहिरा से मिलने पहुंचे रणबीर कपूर

हमें फॉलो करें आलिया को छोड़ माहिरा से मिलने पहुंचे रणबीर कपूर
रणबीर कपूर और माहिरा खान तब चर्चा में आए थे जब दोनों को न्यूयॉर्क में एकसाथ स्मोकिंग करते देखे गए थे। तभी से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आने लगी। हालांकि दोनों साथ में अच्छे लग रहे थे, लेकिन दोनों ने ही रिलेशनशिप वाली बात से इंकार कर दिया है। इस बात को इतनी हवा मिली थी कि दोनों ही परेशान हो गए थे। जहां एक तरफ रणबीर की मां नीतू कपूर उनकी इस खबर से नाराज़ थीं, वहीं माहिरा ने भी कई बार सफाई दी। 

 
कुछ समय बाद खबर आई कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है लेकिन प्यार खत्म नहीं हुआ। वे अब साथ में नहीं देखे जाते और मीडिया की नज़रों से बचते हैं। खबर है कि रणबीर लंदन गए हुए हैं। दरअसल वे माहिरा से मिलने लंदन पहुंचे हैं। फिल्म की शूटिंग खत्म कर वे टीम और आलिया के साथ मुंबई नहीं, बल्कि अकेले ही लंदन गए हैं। वहां माहिरा अपनी फिल्म 'वरना' के प्रमोशन में लगी हैं। दोनों मीडिया की नज़रों से बचकर क्वालिटी टाइम साथ बीता रहे हैं। 
 
इस बारे में माहिरा ने भी कुछ समय पहले अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था कि वे उस विवाद के बाद खुद को काफी व्यथित महसूस करती हैं। साथ ही यह उनकी प्राइवेसी की भी इंसल्ट हुई। उन्होंने यह भी कहा कि वे काफी सावधान बरतती हैं वरना वे जिसके साथ चाहे उसके साथ घूमने का अधिकार रखती हैं और यह काफी सामान्य बात है। रणबीर कपूर ने भी माहिरा के लिए कहा था कि मैं उनकी बहुत इज़्ज़त करता हूं। इस तरह से लोग उनके बारे में सोच रहे हैं जो कि गलत है। 
 
रणबीर ने मीडिया से गुज़ारिश की थी कि वे यह अफवाहें उड़ाना बंद कर दें। रणबीर फिलहाल आलिया भट्ट के साथ भी जोड़े जा रहे हैं जो उनके साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में काम कर रही हैं। यह फिल्म अयान मुखर्जी निर्देशित कर रहे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एक विलेन की टीम फिर तैयार