Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अब रेमो ने किया सलमान खान से जुड़ा खुलासा

हमें फॉलो करें अब रेमो ने किया सलमान खान से जुड़ा खुलासा
जैसे जैसे फिल्म की रिलीज़ डेट नज़दीक आ रही है, उतनी ही एक्साइटमेंट लोगों को हो रही है। फिल्म के बारे में कई खुलासे समय-समय पर  मज़ेदार तरीके से हो रहे हैं। अब एक और खुलासा हुआ है जिससे सलमान खान के फैंस बहुत खुश हो जाएंगे। जी हां, यहां बात हो रही है एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'रेस 3' की। 
 
कुछ समय पहले ही सलमान ने एक इंटरव्यु के दौरान कहा था कि फिल्म में एक्शन ऐसा होना चाहिए जिससे लोगों को हंसी ना आए और वो असली दिखे। हालांकि फिल्म का ट्रेलर आने के बाद दर्शकों के क्या रिएक्शन थे ये तो सलमान भी जानते हैं। अब ये बातें छोड़ी भी जाएं तो फिल्म के निर्देशक रेमो डिसुज़ा ने एक और खुलासा करते हुए बताया है कि फिल्म में सलमान के एक्शन सीक्वेंस खुद सलमान ने ही शूट किए हैं। 
 
रेमो ने कुछ समय पहले ही यह खुलासा किया था कि फिल्म में अनिल कपूर के एक्शन सीन भी उन्होंने खुद ही शूट किया है। अब रेमो का कहना है कि सलमान खान ने भी फिल्म 'रेस 3' में जो जबर्दस्त एक्शन दिए हैं वो उन्होंने बिना किसी बॉडी डबल की मदद से शूट किए हैं। रेमो फिल्म में सभी कलाकारों की मेहनत से काफी खुश हैं। इसी दौरान उन्होंने सलमान की जमकर तारीफ की है। 
 
फिल्म निर्माता रेमो डिसूजा ने बताया कि सलमान खान 52 वर्ष की उम्र में बिल्कुल फिट है। थाईलैंड में हुई शूटिंग को याद करते हुए रेमो ने बताया कि सलमान ने सभी को चौंका दिया था कि जब उन्होंने अपने एक एक्शन सीक्वेंस के लिए खुद बाइक राइड करने का फैसला किया जिसे बीच जंगल में शूट करना था। 

webdunia

 
रेस फ्रैंचाईंज़ी में हर फिल्म के एक्शन का अलग ही लेवल होता है। इसलिए 'रेस 3' से भी फैंस को काफी उम्मीदें हैं। रेमो डिसूजा ने भी इसके लिए काफी मेहनत की है। रेमो इस फ़्रैंचाइज़ी से पहली बार जुड़े थे इसके बावजुद वे इसके एक्शन के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते थे। 
 
ऐसे में रेमो काफी खुश हैं कि सलमान ने उनका पूरा साथ दिया। रेमो ने खुश होकर बताया कि सलमान खान ने न केवल उनका साथ दिया बल्कि सभी एक्शन आसानी से कर भी दिए। सुपरस्टार सलमान को अपने काम के बारे में पता है और उन्होंने अपने स्टंट्स से लेकर फिल्म के हर हिस्से में अपना पूरा साथ दिया है। रेस 3 में सलमान खान के साथ अनिल कपूर, जैकलिन फर्नांडीज, डेज़ी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम के भी लाजवाब एक्शन हैं। फिल्म 15 जून 2018 को रिलीज़ होने वाली है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या अक्षय कुमार की नाराजगी के कारण यह फिल्म आगे बढ़ेगी?