Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रेस 3 में सलमान और अन्य सितारों को मिली है कितनी फीस

हमें फॉलो करें रेस 3 में सलमान और अन्य सितारों को मिली है कितनी फीस
रेस 3 में सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीस, बॉबी देओल, डेज़ी शाह, अनिल कपूर, साकिब सलीम जैसे कलाकार हैं। सलमान इनमें सबसे बड़े सितारे हैं। सलमान और इनमें कितना फर्क है, ये इनको मिली फीस से ही पता चल जाता है। आइए जानते हैं कि किस कलाकार को कितनी फीस दी गई। 
 
डेज़ी शाह और साकिब सलीम 
इन दोनों कलाकारों को 'रेस 3' में काम करने के बदले एक से डेढ़ करोड़ रुपये की फीस दी गई। वैसे भी दोनों खाली ही थे। 
webdunia

जैकलीन फर्नांडीस 
जैकलीन ने सलमान के साथ इसके पहले 'किक' फिल्म की है। कहते हैं इस फिल्म में सलमान के कहने पर ही जैकलीन को लिया गया। जैकलीन को 4 करोड़ रुपये फीस दी गई।
webdunia

अनिल कपूर और बॉबी देओल 
बॉबी देओल को यह फिल्म सलमान की सिफारिश से मिली है। साथ ही फीस भी अच्छी मिली है। बॉबी और अनिल कपूर को सात से आठ करोड़ रुपये दिए गए हैं। 
webdunia

सलमान खान 
अब बारी सलमान की। सलमान तो निर्माता हैं। डिस्ट्रीब्यूटर भी हैं। साथ में फीस भी ली है। कुछ राइट्स उन्होंने अपने पास रखे हैं। सलमान को लगभग सौ करोड़ रुपये 'रेस 3' से मिलेंगे। देख लीजिए, सलमान और अन्य कलाकारों की आय में कितना अधिक अंतर है। यदि फिल्म ब्लॉकबस्टर होती है तो सलमान का मुनाफा और बढ़ जाएगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चारमीनार पर ठेले से चूड़ियां खरीदती देखी गईं सारा अली खान और अमृता सिंह