Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रियंका चोपड़ा अब ऑस्कर में भी

हमें फॉलो करें प्रियंका चोपड़ा अब ऑस्कर में भी
हॉलीवुड की हो चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में कब वापसी करेंगी यह तो नहीं पता लेकिन वे जल्द ही ऑस्कर में ज़रूर नज़र आने वाली हैं। जी नहीं, उन्हें इसमें कोई अवॉर्ड नहीं मिल रहा बल्कि इसमें वे स्टेज पर नॉमिनेशन अनाउंस करती नज़र आएंगी।  
 
जल्द ही ऑस्कर अवॉर्ड का 90वां फंक्शन होने वाला है। ऑस्कर नॉमिनेशन की अनाउंसमेंट हॉलीवुड के ए-लिस्ट एक्टर ही करते हैं और इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हैं। प्रियंका नॉमिनेशन को अनाउंस करती दिखेंगी। इसकी जानकारी 'द एकेडमी' ने ट्विटर पर दी। द एकेदमी ने इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें भी शामिल हैं। 
 
इसमें कैप्शन लिखा था बिहाइंड द सीन विद प्रियंका चोपड़ा। जानने के लिए ऑस्कर नॉमिनेशन अनाउंसमेंट पर बने रहें। तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा मॉनिटर के सामने बैठी हैं और उन्होंने सिल्वर कलर का टॉप और ब्लैक कलर का ट्राउजर पहना हुआ है, जिसमें वे बहुत खूबसुरत लग रही हैं। 
 
फिलहाल प्रियंका 'क्वांटिको सीजन-3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नागिन की एक्ट्रेस अदा खान के साथ धोखाधड़ी