Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की रोका सेरेमनी (देखिए फोटो)

हमें फॉलो करें प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की रोका सेरेमनी (देखिए फोटो)
, शनिवार, 18 अगस्त 2018 (22:01 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस से 18 अगस्त को सगाई (रोका सेरेमनी) कर ली। अपनी रोका सेरेमनी पर प्रियंका पीले रंग के सूट प्लाजो ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इसके अलावा निक भी ऑफ वाइट कुर्ता पायजामा पहने इंडियन वियर लुक में कमाल के दि‍ख रहे हैं।
 
सगाई को प्राइवेट अफेयर रखा गया है जिसमें उनके परिवार और नजदीकी दोस्ती शामिल हुए। यह एक ट्रेडिशनल एंगेजमेंट सेरेमनी है। प्रियंका के घर को फूलों से सजाया गया है। एक बड़ा सा एनपी लिखा हआ भी नजर आ रहा है। एन फॉर निक और पी फॉर प्रियंका। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर कार्यक्रम के फोटो भी साझा भी हैं।
 
webdunia
लखनऊ में अपनी शूटिंग से ब्रेक लेकर प्रियंका की कज़न परिणीति चोपड़ा भी इस सेरेमनी में शामिल होने मुंबई पहुंची। वे प्रियंका के घर येलो आउटफिट में पहुंचीं। 
 
webdunia
उल्लेखनीय है कि निक जोनस को घुमाने के लिए प्रियंका चोपड़ा जब भारत लाई थीं तब ही खबरचियों ने सूंघ लिया था कि प्रियंका और निक में बात दोस्ती से बढ़ कर है। दोनों हाथ में हाथ डाले भारत दर्शन करते रहे। सगाई के नाम सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़कर प्रियंका ने अपने इस रिश्ते पर मुहर लगा दी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रियंका का निक जोनस के साथ रोका, शाहिद कपूर ने इस तरह जाहिर की खुशी