Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रियंका चोपड़ा भी हुईं डीपफेक वीडियो का शिकार, एक्ट्रेस की आवाज के साथ हुई छेड़छाड़

हमें फॉलो करें प्रियंका चोपड़ा भी हुईं डीपफेक वीडियो का शिकार, एक्ट्रेस की आवाज के साथ हुई छेड़छाड़

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 6 दिसंबर 2023 (11:15 IST)
Priyanka Chopra deepfake video: सोशल मीडिया पर कई दिनों कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के डीपफेक वीडियो वायरल हो रहे हैं। एआई तकनीक के गलत इस्तेमाल पर इंडस्ट्री चिंता जाहिर कर रही है। बीते दिनों रश्‍मिका मंदाना, कैटरीना कैफ, काजोल और आलिया भट्ट के डीपफेक वीडियो वायरल हो चुके हैं।
 
वहीं अब एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस इस तकनीक के गलत इस्तेमाल का शिकार हो गई हैं। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस फेक वीडियो में प्रियंका एक ब्रांड का प्रमोशन करती दिख रही हैं। ये उनके एक इंटरव्यू का मॉर्फ्ड वीडियो है, जो एआई इंटेलिजेंस की मदद से क्रिएट किया गया है। 
 
वीडियो में प्रियंका का चेहरा नहीं बदला गया है, लेकिन उनकी आवाज के साथ छेड़छाड की गई है। एक्ट्रेस की आवाज को बदल कर कुछ ऐसी बातें कही हैं जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। वीडियो में प्रियंका की आवाज और उनकी मूल बातों को एक नकली ब्रांड समर्थन के साथ बदला गया है। इस फर्जी क्लिप में प्रियंका अपनी सालाना कमाई का खुलासा करने के साथ-साथ एक ब्रांड का प्रचार करती नजर आ रही हैं।
 
वायरल हो रहे वीडियो में प्रियंका कहती दिख रही हैं, मेरा नाम प्रियंका चोपड़ा है। मैं एक एक्ट्रेस, मॉडल और सिंगर हूं। साल 2023 में मैंने 1000 लाख रुपए कमाए हैं। फिल्म्स और गानों के अलावा मैंने कई प्रोजेक्ट्स में भी इन्वेस्ट किया है। मैं इस प्रोजेक्ट का सुझाव अपनी दोस्त रुचि भल्ला को देना चाहूंगी। आप हर हफ्ते का 3 लाख रुपये कमा सकते हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या बंद होने जा रहा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'? असित कुमार मोदी ने तोड़ी चुप्पी