Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा ने सेलिब्रेट की बैचलर पार्टी

हमें फॉलो करें शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा ने सेलिब्रेट की बैचलर पार्टी
निक जोनस के साथ शादी से पहले बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी बैचलरेट लाइफ खुब इंजॉय कर रही हैं। हाल ही न्यूयॉर्क में प्रियंका की दोस्तों ने उनके लिए ब्राइडल शॉवर पार्टी रखी थी। 
 
अब प्रियंका ने बैचलरेट पार्टी रखी। इस पार्टी में उन्होंने जमकर मस्ती की। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बैचलरेट पार्टी की तस्वीर शेयर की है। इस फोटो के साथ प्रियंका ने कैप्शन दिया, 'बैचलरेटवाइब्स'। 
 
webdunia
प्रियंका की इस फोटो पर कई सारे लोगों की बेस्ट विशेज और कॉम्पलिमेंट आए हैं। निक जोनस की मां डेनिस जोनस ने भी फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘बी गुड। 
 
webdunia
खबरों के अनुसार प्रियंका और निक दो बार शादी के बंधन में बंधेंगे। एक बार हिंदू रीति-रिवाज से और दूसरी बार क्रिश्चियन रीति-रिवाज से। प्रियंका चोपड़ा शादी में मशहुर फैशन डिजाइनर अबु जानी-संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहनेंगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दीपिका ने खरीदा शादी के लिए मंगलसूत्र, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान