Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रियंका चोपड़ा और सोनाली बेन्द्रे पहुंचे बीमार ऋषि कपूर से मिलने, देखिए तस्वीर

हमें फॉलो करें प्रियंका चोपड़ा और सोनाली बेन्द्रे पहुंचे बीमार ऋषि कपूर से मिलने, देखिए तस्वीर
, मंगलवार, 9 अक्टूबर 2018 (12:31 IST)
न्यूयॉर्क में मेडिकल ट्रीटमेंट ले रहे ऋषि कपूर से अनुपम खेर के बाद प्रियंका चोपड़ा और सोनाली बेन्द्रे मिलने पहूंचे। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
 
 
प्रियंका ने ऋषि और नीतू कपूर संग इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर ही और साथ ही लिखा, आप दोनों को देखकर बहुत अच्छा लगा। हमेशा हंसते रहें और खुश रहें।
 
webdunia
वही एक तस्वीर नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें ऋषि-नीतू कपूर, सोनाली बेंद्रे, गोल्डी बहल और सृष्टि बहल नजर आ रहे हैं। सोनाली भी इस समय न्यूयॉर्क में मेटास्टैटिक कैंसर का इलाज करा रही हैं। 
 
इससे पहले ऋषि कपूर ने अनुपम खेर के साथ न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूमते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था और लिखा था- खेर फ्री या केयर फ्री। दोपहर में मैडिसन एवेन्यू पर कलीग और पुराने दोस्त अनुपम खेर के साथ।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एक बार फिर आगे बढ़ी सनी देओल की फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट', नई रिलीज डेट हुई तय