Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अभिषेक बच्चन नहीं, फरहान अख्तर करेंगे प्रियंका के साथ रोमांस

हमें फॉलो करें अभिषेक बच्चन नहीं, फरहान अख्तर करेंगे प्रियंका के साथ रोमांस
शोनाली बोस जल्द ही एक फिल्म बनाने वाली हैं जो कि आएशा चौधरी के जीवनपर आधारित होगी। इसके लिए लंबे समय से चर्चा चल रही थी कि फिल्म की लीड चाइल्ड एक्टर ज़ायरा वसीम होंगी, जिन्होंने दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार में काम कर सभी का दिल जीत लिया है। इनके अलावा फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और अभिषेक बच्चन के होने की बातें चल रही थीं। 
 
प्रियंका और अभिषेक फिल्म 'दोस्ताना' के बाद इस फिल्म में साथ नज़र आते। जिसके लिए फैंस भी बहुत उत्साहित थे। लेकिन अभिषेक की वाइफ ऐश्वर्या राय बच्चन ने उन्हें यह फिल्म करने से मना कर दिया था। इसके बाद फिल्म के लिए दूसरा लीड ढूंढा जा रहा था। 
 
अभिषेक ने इस बेहतरीन फिल्म से हाथ धोया और इसका फायदा मिला है फरहान अख्तर को। इसमें ज़ायरा के माता-पिता का किरदार प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर निभाएंगे। फिल्म अगस्त तक फ्लोर पर जाएंगे। प्रियंका और फरहान इस फिल्म में साथ काम करेंगे। इसके पहले दोनों ने 'दिल धड़कने दो' में साथ थे। लेकिन इसमें दोनों ने भाई-बहन का रोल निभाया था। 
 
आएशा चौधरी एक 13 वर्ष की उम्र की लड़की थीं जिन्हें पल्मोनरी फाइब्रोसिस हो गया था। इसके बावजूद उन्होंने इस बीमारी से लड़ते हुए 'माई लिटिल एपिफनीज़' नामक एक किताब लिखी जिसनें लाखों लोगों को इंस्पायर किया। इसके अलावा उन्होंने कई जगह इंस्पीरेशनल सेशन भी लिए हैं। उनका 2015 में 18 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था लेकिन इस छोटी उम्र में उनकी कहानी लोगों को बहुत कुछ सीखा गई। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान खान का 6 मंजिला शानदार घर, 14.40 करोड़ रुपये का प्लॉट