Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रसिद्ध होते ही डर गई हैं प्रिया प्रकाश, आखिर क्यों?

हमें फॉलो करें प्रसिद्ध होते ही डर गई हैं प्रिया प्रकाश, आखिर क्यों?
आंखों से देश भर के लड़कों पर वार करने वाली क्रश लड़की प्रिया प्रकाश वरियर इतनी फेमस हो चुकी हैं कि हर
जगह बस उन्हीं की चर्चा है। 
 
प्रिया की अदाएं, मुस्कान और वीडियोज़ ने हर किसी का दिल जीत रखा है। यहां तक कि वे इंस्टाग्राम पर फेमस सेलिब्रिटी बन चुकी हैं। लेकिन फेमस होना भी कभी-कभी गलत हो जाता है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि यह इंटरनेट सेंसेशन फेमस होने से डर गई है, जानते हैं। 
 
अचानक ही इतनी फेमस होने के बाद प्रिया खुद डर गई हैं। वे घबरा रही हैं कि आखिर इस स्थिति में कैसे रिएक्ट करें। और तो और उनके पैरेंट्स भी चिंता में आ गए हैं। फिल्म अब तक रिलीज़ हुई नहीं है। सिर्फ एक गाने और टीज़र से ही रातोंरात इस कदर फेमस हो जाना आम बात नहीं। इसलिए उनके पैरेंट्स उनके इस फेम से थोड़ा चिंता में आ गए हैं। 
 
प्रिया की मां प्रीथा ने बताया कि इस तरह प्रिया के फेमस होने पर उन्हें चिंता हो गई है। इसलिए हमने प्रिया को होस्टल भेज दिया है। फिल्म भी अब तक रिलीज़ नहीं हुई हैं इसलिए डायरेक्टर ने भी प्रिया को कोई भी इंटरव्यू देने से मना किया है। हालांकि प्रिया इंटरव्यू दे रही हैं। 
 
प्रिया की मां ने आगे बताया कि हमने कभी नहीं सोचा था कि प्रिया फिल्मों में काम करना चाहती हैं। उसने तो ऑडिशन दिया और सिलेक्ट हो गई। लेकिन तब प्रिया की 12वीं थी इसलिए वो काम नहीं कर पाई थी। फिल्ममेकर्स ने खुद उसे अगली फिल्म की कास्टिंग के लिए तैयार होने को कहा था। 
 
प्रिया के एक ही दिन में 2 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। हाल ही में इस मलयालम फिल्म का टीज़र भी आया है जिसमें प्रिया अब आंख मारने के साथ-साथ बंदूक भी चला रही हैं। उनकी इस अदा के भी सभी दीवाने हो गए हैं। देखते हैं ट्रेलर तक आते-आते क्या हाल होगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कमाल है... खेत को बुरी नज़र से बचाने के लिए सनी लियोनी का सहारा