Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अक्षय कुमार की 'केसरी' में होंगी ये हीरोइन

हमें फॉलो करें अक्षय कुमार की 'केसरी' में होंगी ये हीरोइन
2011 में 'लेडिज़ वर्सेस रिक्की बहल' फिल्म से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने वाली परिणीति चोपड़ा को फिल्म में लीड रोल ना होने के बावजुद हर किसी की तारीफ मिली। इसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्युटेंट का पुरस्कार भी मिला। परिणीति ने इसके बाद इश्कजादे, शुद्ध देसी रोमांस और हंसी तो फंसी जैसी फिल्मों में तो शानदार काम किया, लेकिन दो बैक-टू-बैक फ्लॉप 'दावत-ए-इश्क' और 'किल दिल' फिल्में भी दी। ढाई साल बाद परिणीति ने 'मेरी प्यारी बिंदू' से वापसी की लेकिन वो भी सफल नहीं हुई। अब वे गोलमाल अगेन में आई और यह हिट फिल्म उनके लिए लकी साबित हो रही है।
 
परिणीति की झोली में फिलहाल दो बढ़िया फिल्में हैं। एक तो निर्देशक दिबाकर बनर्जी की 'संदीप और पिंकी फरार' और विपुल शाह की 'नमस्ते कनाडा'। इन दोनों ही फिल्मों में उनके साथ अर्जुन कपूर होंगे। अब खबर आ रही है कि उन्हें एक और बड़ी फिल्म मिली है। धर्मा प्रोडक्शंस की अक्षय कुमार द्वारा अभिनीत फिल्म 'केसरी' में अब परिणीति भी नज़र आ सकती हैं। 

webdunia

 
यह फिल्म 2019 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होने की उम्मीद है और यह सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है। इसे पंजाबी निर्देशक अनुराग सिंह निर्देशित करेंगे। अपनी बड़ी कहानी, शानदार एक्शन और वीएफएक्स शॉट्स के साथ 'केसरी' बाकी किसी भी फिल्म से बड़ी होने की गुंजाइश रखती है। 
 
परिणीति का इस बड़ी फिल्म में काम करना हो सकता है उनके करियर के लिए सही साबित हो जाए। केसरी को 2019 की होली पर रिलीज़ होने की संभावना है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान खान की तबीयत बिगड़ी, शूटिंग पर गए थे विदेश