Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अक्षय के साथ रोमांस करेंगी परिणीति

हमें फॉलो करें अक्षय के साथ रोमांस करेंगी परिणीति
, सोमवार, 2 अक्टूबर 2017 (11:45 IST)
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा सिल्वर स्क्रीन पर खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार के साथ रोमांस करती नजर आ सकती है।
 
अक्षय कुमार, करण जौहर और सलमान खान मिलकर वर्ष 1897 में हुई सारागढ़ी की लड़ाई पर फिल्म बनाने की तैयारी में है। कहा जा रहा है कि इस प्रॉजेक्ट के लिए परिणीति चोपड़ा को अभिनेत्री के तौर पर फाइनल किया गया है। वह फिल्म में अक्षय की पत्नी का किरदार निभा सकती हैं। यह पहला मौका होगा जब अक्षय और परिणीति एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे।
 
बताया जा रहा है कि परिणीति को फिल्म की कहानी काफी पसंद आई है और वह इस प्रॉजेक्ट के लिए तैयार हो गई हैं। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है। फिल्म के अगले साल जनवरी महीने में फ्लोर पर जाने की उम्मीद है।
 
गौरतलब है कि इस विषय पर लंबे समय से फिल्म बनाने की योजना है। करण जौहर के अलावा अजय देवगन भी इस पर फिल्म बनाना चाहते हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बच्चों के शो ही जज करना चाहते हैं अनुराग बसु