Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जिस बालकनी से फैंस का अभिवादन करते हैं सलमान उसी पर चली गोलियां, लॉरेंस की हिट लिस्ट में भाईजान क्यों हैं नं. 1?

हमें फॉलो करें जिस बालकनी से फैंस का अभिवादन करते हैं सलमान उसी पर चली गोलियां, लॉरेंस की हिट लिस्ट में भाईजान क्यों हैं नं. 1?

WD Entertainment Desk

, रविवार, 14 अप्रैल 2024 (13:08 IST)
Salman Khan House Firing: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर रविवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब 5 राउंड गोलियां चलाई। जिस बालकनी से सलमान खान फैंस का अभिवादन करते हैं, उसकी नेट पर भी एक गोली लगी है।
 
खबरों के अनुसार इस फायरिंग के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच को लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बीते दिनों राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए के सामने कबूल किया था कि उसकी हिट लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पहले नंबर पर है। 
 
webdunia
सवाल ये उठता है कि आखिर सलमान खान इस डॉन की हिट लिस्ट में नंबर वन पर क्यों हैं? चलिए आपको इसका जवाब देते हैं। 1998 में सलमान खान राजश्री प्रोडक्शन की एक फिल्म की शूटिंग जोधपुर में कर रहे थे। उस समय सलमान पर जवानी का जोश चढ़ा हुआ था। 
 
शूटिंग लंबे समय तक जोधपुर में चलती रही। मौज-मस्ती के लिए सलमान शिकार भी किया करते थे। एक बार उन्होंने काले हिरण का शिकार कर डाला। काले हिरण को बिश्नोई समाज पूजता है। सलमान के इस कारनामे के कारण ये लोग सलमान के खिलाफ हो गए। 
 
webdunia
यही कारण है कि लॉरेंस बिश्नोई अब सलमान खान की जान के पीछे पड़ा है। एक इंटरव्यू में भी लॉरेंस ने कहा था कि सलमान को खत्म करना मेरी जिंदगी का लक्ष्य है। यदि वह माफी मांग लेता है तो बात खत्म हो जाएगी। लॉरेंस ने अपने सबसे करीबी संपत नेहरा को सलमान की रेकी के लिए मुंबई भी भेजा था, लेकिन वह पकड़ा गया। 
 
इसके बाद सलमान को धमकी भरे पत्र भी भेजे गए, जिसमें से कुछ सलमान के पिता सलीम खान के हाथ लगे। कहते हैं कि इन धमकियों से सलमान खान का परिवार काफी चिंतित है। सलमान एक पब्लिक फिगर है। शूटिंग के लिए कई शहरों और देशों में जाते हैं। शूटिंग के समय सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहते हैं। सलमान जहां जाते हैं वहां भीड़ लग जाती है। ऐसे में सलमान पर खतरा छाया रहता है। 
 
महाराष्ट्र पुलिस ने सलमान खान को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा भी मुहैया कराई है। इसके अलावा सलमान खान बुलेट प्रुफ कार से चलते हैं। पुलिस सलमान खान पर हुए हमले की जांच कर रही है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पालतू डॉग को इंसाफ दिलाने के लिए आयशा जुल्का ने खटखटाया बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा, जानिए क्या है मामला