Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जॉन अब्राहम के साथ बाटला हाउस में अहम भूमिका निभाएंगी नोरा फतेही

हमें फॉलो करें जॉन अब्राहम के साथ बाटला हाउस में अहम भूमिका निभाएंगी नोरा फतेही
दिलबर गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री नोरा फतेही फिल्म बाटला हाउस में जॉन अब्राहम के साथ अहम भुमिका में नजर आएंगी। नोरा ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी हैं। 
 
अभिनेत्री ने लिखा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मैं 'बाटला हाउस' में मुख्य भूमिका निभा रही हूं। मैं जॉन अब्राहम, निखिल आडवाणी, भूषण कुमार और फिल्म की टीम के साथ काम के लिए उत्साहित हूं।
 
webdunia
मोरक्को से आई नोरा इससे पहले जॉन के साथ फिल्म सत्यमेव जयते के दिलबर-दिलबर गाने में नजर आईं थीं। हाल ही में उन्होंने कई विदेशी प्रोजेक्ट्स को भी साइन किया है। 
 
नोरा ने फिल्म स्त्री में भी एक आइटम सॉन्ग किया था और वो सलमान खान की फिल्म भारत में भी दिखेंगी। बाटला हाउस एक रियलिस्टिक कहानी पर आधारित फिल्म है जो अगले साल 15 अगस्त को रीलीज होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एक बार फिर सुपरहिरो के रोल ने नजर आएंगे रितिक रोशन!