Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रियंका-निक की शादी, 18 करोड़ में फोटो की डील और निक गाएंगे गाना

दो हजार मेहमान होंगे शामिल

हमें फॉलो करें प्रियंका-निक की शादी, 18 करोड़ में फोटो की डील और निक गाएंगे गाना
बॉलीवुड में फिल्मों से ज़्यादा शादियों का माहौल है। इस वर्ष की सबसे बड़ी शादियों में से एक हैं निक्यंका की शादी यानी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और विदेशी पॉप स्टार निक जोनास। 
 
दोनों करीब एक वर्ष से रिलेशनशिप में थे और उन्होंने डेटिंग के बाद अगस्त महीने में सगाई कर ली। मुंबई में हुए रोका सेरेमनी के बाद दोनों ने अपने रिश्ते की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की और अब फैंस उनकी शादी का इंतज़ार बेसब्री से कर रहे हैं। 
 
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास जल्द ही 2 दिसंबर को जोधपुर में शादी कर रहे हैं। दोनों शादी की तैयारियों में लगे हैं। इस डेस्टिनेशन वेडिंग का कारण है निक का भारत प्रेम। 
 
भारतीय रीति-रिवाज से प्यार 
निक को भारतीय रीति-रिवाज़ और सभी चीज़ों से बहुत प्यार है इसलिए उनकी रोका सेरेमनी से लेकर उनकी शादी के डेस्टिनेशन तक, सभी कुछ भारतीय है। अपनी ग्रांड शादी के पहले दोनों ने अपनी बैचलर लाइफ जमकर एंजॉय की। 

webdunia

 
दिल्ली से शॉपिंग 
प्रियंका अपनी बहनों और दोस्तों के साथ पहले ग्रांड ब्राइडल शॉवर में शामिल हुईं, जो कि न्यूयॉर्क में हुआ। इसके बाद उन्होंने दोस्तों के साथ अपनी बैचलरेट एम्स्टर्डम में मनाई। वहां से फ्री होकर वे दिवाली के लिए मुंबई लौटी और फिलहाल वे दिल्ली शॉपिंग के लिए गई हुई हैं।
 
निक की मस्ती 
प्रियंका के बाद अब निक भी अपनी बैचलरेट मना रहे हैं। भाई और दोस्तों के साथ निक भी खूब मस्ती कर रहे हैं जिसकी तस्वीरें फैंस को सोशल मीडिया पर मिल रही हैं। 

webdunia

 
18 करोड़ की डील 
खास बात यह है कि निक्यंका की शादी के फोटोग्राफ्स का जिम्मा एक इंटरनेशनल मैग्ज़ीन ने लिया है। हालांकि अब तक यह तय नहीं हुआ है कि आखिर यह कौनसी मैग्ज़ीन होगी। खबर है कि 2.5 मिलियन डॉलर (18 करोड़ रुपये) में फोटो का सौदा हुआ है। आखिर शादी भी तो ग्रांड है। यह तीन दिनों की शादी है, जिसकी शुरुआत 30 नवंबर से हो जाएगी। 
 
2000 हजार मेहमान 
शादी में करीब 1500-2000 मेहमान होंगे। साथ ही बॉलीवुड के भी कुछ खास मेहमान इसमें शामिल होंगे। परिवार के अलावा शादी में सलमान खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, फरहान अख्तर और सिद्धार्थ रॉय कपूर जैसे कई कलाकार मौजूद होंगे। 
 
बॉलीवुड-हॉलीवुड का मिलन 
खास बात यह होगी कि शादी हिन्दू रीति-रिवाज के साथ व्हाइट वेडिंग भी होगी। इसलिए पॉप सिंगर निक के भी कुछ खास मेहमान इसमें शामिल होने की उम्मीद है। बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों ही इस बेहतरीन शादी के लिए बहुत उत्सुक है। 
 
तीन दिनों तक होगा धमाल 
तीन दिनों के कार्यक्रमों की तैयारी शुरू हो चुकी है। संगीत की रात भी होगी जिसकी तैयारी प्रियंका और निक कर रहे हैं। शादी में मेन्यू से लेकर ड्रेसेस तक, सब पर नजर रहेगी और फैंस भी इसके लिए उत्साहित हैं। 
 
निक गाएंगे गाना 
सिंगिंग के लिए बेस्ट निक अपनी होने वाली बेटर हाफ प्रियंका के लिए संगीत की रात गाना भी गाएंगे। दोनों का प्यार जगजाहिर हैं। इनकी क्यूट पिक्चर्स सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं। इंतज़ार है 'निक्यंका' की इस ग्रेट वेडिंग का। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चटपटा चुटकुला : जब लड़की टीवी खरीदने गई