Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सरप्राइज़ेस से भरा होगा इस बार प्रियंका चोपड़ा का बर्थडे, बॉयफ्रेंड निक जोनास ने की स्पेशल प्लानिंग

हमें फॉलो करें सरप्राइज़ेस से भरा होगा इस बार प्रियंका चोपड़ा का बर्थडे, बॉयफ्रेंड निक जोनास ने की स्पेशल प्लानिंग
प्रियंका चोपड़ा जब से बॉलीवुड लौटी हैं उन्होंने हर दिन सुर्खियां बटोरी हैं। फिलहाल वे अपनी फिल्मों की चर्चा से ज़्यादा अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। हॉलीवुड के पॉप स्टार निक जोनास के साथ प्रियंका का रिलेशनशिप परवान चढ़ रहा है। 
 
दोनों हर कहीं साथ देखे जा सकते हैं। चाहे डिनर डेट हो या कोई पार्टी, दोनों हाथों मे हाथ डाले नज़र आते हैं। 18 जुलाई को प्रियंका का जन्मदिन है। अब ऐसे में निक अपनी गर्लफ्रेंड प्रियंका के लिए कुछ प्लान ना करें ऐसा कैसे हो सकता है। खबरों की माने तो प्रियंका अपना जन्मदिन निक के साथ सेलीब्रेट करने वाली हैं। 
 
प्रियंका फिलहाल तो इंडिया में हैं लेकिन कहा जा रहा है कि अपने जन्मदिन के दौरान वे न्यूयॉर्क में रहेंगी। वहां दोनों के परिवार और दोस्त इकट्ठे होंगे और एक बड़ी पार्टी की जाएगी। हालांकि दूसरी बड़ी खबर यह भी मिली है कि निक और प्रियंका यह बर्थडे सब के साथ नहीं बल्कि अकेले में ग्रीस जाकर सेलीब्रेट करेंगे। वहां निक ने कुछ सरप्राइज़ भी प्लान कर रखे हैं। 
 
निक ने वहां के बीचेस पर पहले से ही बूकिंग कर रखी है। दोनों अपना यह समय अकेले साथ बिताना चाहते हैं। आखिर प्लान है क्या यह तो निक ही जानें, लेकिन इतना पक्का है कि प्रियंका का यह 36वां जन्मदिन बहुत ही खास और सरप्राइज़ेस से भरा होने वाला है। प्रियंका फिलहाल सलमान खान के साथ अली अब्बास ज़फर की फिल्म 'भारत' में लगी हुई हैं। इसके अलावा वे 'द स्काई इज़ पिंक' नाम की फिल्म की भी तैयारी कर रही हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस बार लिपलॉक करते नज़र आए लवबर्ड्स जस्टिन और हैली