Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

निक और प्रियंका की सगाई से सामने आई यह बात, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

हमें फॉलो करें निक और प्रियंका की सगाई से सामने आई यह बात, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
हॉलीवुड की हो चुकीं भारतीय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और भारत के दीवाने हो चुके अमेरिकी सिंगर निक जोनास की पिछले महीने ही सगाई हो गई है। फैंस दोनों के साथ होने पर बहुत खुश हैं। काफी समय तक अपना रिलेशनशिप छुपाने के बाद अब दोनों ने सभी के सामने सगाई की जिसके लिए निक का पूरा परिवार प्रियंका के घर मुंबई पहुंचा था। 
 
प्रिंयका और निक अब साथ में खुलकर फैंस से रुबरु होते हैं। सगाई के बाद से दोनों बहुत खुश हैं। उन्होंने कई चैट शो में भी हिस्सा लिया। ऐसे ही एक चैट शो में निक भी पहुंचे और वहां भी उनसे प्रियंका के बारे में सवाल किए गए। अमेरिकी टीवी शो 'द टुनाइट शो स्टारिंग जिम्मी फैलन' में निक पहुंचे। वहां निक ने अपनी मुंबई में हुई रोका सेरेमनी के बारे में बात की। वहीं प्रियंका चोपड़ा भी इस शो में ऑडिएंस के रुप में थीं। 
 
निक अपनी सगाई से बहुत खुश हैं। अमेरिकी होने के बावजूद उनके पूरे परिवार ने हिंदू रिवाज से हुए रोका सेरेमनी में भाग लिया और सभी को यहां बहुत अच्छा लगा। पूजा से जुड़े इस रिवाज को निक ने भी बहुत पसंद किया और इसके बारे में बात की। निक ने बताया कि मुंबई में उनकी जो रोका सेरेमनी हुई, वो एक आध्यात्मिक अनुभव था। अपनी अमेरिकी ऑडियंस को रोका सेरेमनी का मतलब समझाते हुए निक ने बताया कि रोका मतलब होती है दोनों परिवारों का नए रिश्ते को सहमती देना। निक ने बताया कि उन्हें मुंबई में उन्हें बहुत प्यार मिला है जिससे उनके पैरेंट्स भी बहुत खुश हैं। निक ने खुलकर कहा कि रोका के समय हुई हर रस्म ने उन्हें बांधे रखा और वे काफी अध्यातमिक हो गए थे। 
 
हर कपल की तरह इस कपल को भी एक नाम दिया गया है। निक और प्रियंका को 'प्रिक' और 'निक्यंका' नाम दिया गया है। प्रियंका ने भी कए एचैट शोज़ में हिस्सा लिया और निक और उनके प्यारे रिश्ते के बारे में कई बातें की हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऐसी है आमिर खान की ठग लाइफ