Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नेहा धूपिया की प्रेग्नेंसी को लेकर सस्पेंस बरकरार

हमें फॉलो करें नेहा धूपिया की प्रेग्नेंसी को लेकर सस्पेंस बरकरार
एक्ट्रेस नेहा धुपिया और अंगद बेदी ने कुछ समय पहले ही सीक्रेट मैरिज कर सभी को चौंका दिया था। हालांकि सभी इससे बहुत खुश थे। इसके बाद जैसे मीडिया के कैमरे सोनम कपूर आहुजा की शादी से घुम कर सीधा नेहा और अंगद की तस्वीरों पर रूक गए थे। 
 
इसके बाद भी नेहा ने अपनी खबरें बरकरार रखीं। अब अफवाहें हैं कि नेहा प्रेग्नेंट हैं। ऐसे में सोचने में यही आ रहा है कि इसी वजह से दोनों ने जल्दी शादी की। नेहा के ढीले कपड़े देखकर भी फैंस यह अंदाज़ा लगा रहे हैं। हालांकि इन खबरों को पति अंगद ने साफ तौर पर अफवाहें बताया है। 

 
अंगद ने नेहा की प्रेग्नेंसी की अफवाहों से इंकार किया है। ऐसे में खबरें यह भी हैं कि दोनों इस खुशखबरी देने के लिए परफेक्ट समय की तलाश में हैं। खबरों की मानें तो दोनों अपने पहले बच्चे के इंतज़ार में हैं और जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट करने वाले हैं। लगता है नेहा और अंगद अपनी हर बात को सरप्राइज़ के तौर पर ही सामने लाना चाहते हैं। 
 
एक इंटरव्यू में अंगद ने कहा था कि वे उनकी शादी को प्राइवेट रखना चाहते थे इसलिए उन्होंने जल्दी में शादी की। हमारा इरादा सीक्रेट रखना नहीं था। हम चाहते थे कि यह एक प्राइवेट अफेयर रहे। होता यह है कि शादी के लिए प्लान करना, गेस्ट बुलाना, तैयारियां करना बहुत लंबा प्रोसेस हो जाता है। जब हम दिल्ली गए, तब हमनें सोचा नहीं था कि हम शादी कर लेंगे। शादी करने का फैसला रातभर में लिया गया था। 
 
अब देखते हैं अपने होने वाले बच्चे की खबर अंगद और नेहा कब देते हैं। अंगद बेदी की हालिया फिल्म 'सूरमा' थी। वहीं नेहा आखिरी बार तुम्हरी सुल्लू में नज़र आई थीं। इसके बाद वे जल्द ही काजोल की 'ईला हेलीकॉप्टर' में नज़र आएंगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान को सताने लगी लवरात्रि के कलाकारों की चिंता