Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शादी के 6 महीने बाद नेहा धूपिया बनीं मां, घर आई नन्ही परी

हमें फॉलो करें शादी के 6 महीने बाद नेहा धूपिया बनीं मां, घर आई नन्ही परी
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी शादी के 6 महीने बाद मां-बाप बन गए हैं। मई 2018 में शादी के बंधन में बंधे नेहा और अंगद के घर बेटी हुई है। खबरों के अनुसार नेहा ने मुंबई के खार स्थिर वीमेन्स हॉस्पिटल में 18 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे अपने पहले बच्चे को जन्म दिया हैं। 
 
नेहा और अंगद के परिवार को इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स की ओर से बधाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं। नेहा और उनकी बेटी दोनों ही सेहतमंद हैं।
 
webdunia
नेहा और अंगद बेदी ने इसी साल एक गुरूद्वारे में गुपचुप शादी की थी और तभी से अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हैं। पिछले दिनों खुद अंगद ने कुबूल किया कि नेहा शादी से प्रेग्नेंट हो गईं थीं, इसलिए उन्हें गुपचुप शादी करनी पड़ी।
 
प्रेग्नेंसी के दौरान नेहा का स्टाइल सेंस चर्चा में बना हुआ था। बेबी बंप के साथ नेहा अपने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रही हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

परिवार संग ऋषि कपूर से मिलने न्यूयॉर्क पहुंचे शाहरुख खान