Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नागिन फेम मौनी रॉय की ये ग्लैमरस फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल

हमें फॉलो करें नागिन फेम मौनी रॉय की ये ग्लैमरस फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल
मौनी रॉय छोटे पर्दे की उन अदाकाराओं में शामिल हैं जिन्होंने बॉलीवुड तक का सफर तय किया है। क्योंकि सास भी कभी बहू थी टीवी सीरियल से शुरुआत करने वाली मौनी रॉय का बॉलीवुड डेब्यू बेहद शानदार रहा है, उनकी पहली ही फिल्म गोल्ड 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई हैं। 
 
webdunia
मौनी रॉय सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अपने हॉट फोटो शेयर करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 6 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
 
webdunia
छोटे पर्दे पर मौनी काफी सालों से सक्रिय हैं लेकिन उन्हे सबसे ज्यादा शोहरत एकता कपूर के शो नागिन से मिली। इस शो में उन्होंने एक इच्छाधारी नागिन का रोल निभाया था।
 
webdunia
टीवी पर पारंपरिक कपड़ों में दिखाई देने वाली मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी ग्लैमर और हॉट फोटो शेयर करती है। उनके फोटो पर लाखों में लाइक्स और कमेंट्स आते हैं। 
 
webdunia
फिल्म गोल्ड के बाद मौनी अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक निगेटिव किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भुमिका निभाएंगे।
 
webdunia
मिखिल मुसाले की फिल्म मेड इन चाइना में भी मौनी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट राजकुमार राव हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मेन्स टॉयलेट रूम में साथ गई थीं दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट