Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जल्द बंद होने जा रहा है नागिन 3, ये शो करेगा रिप्लेस!

हमें फॉलो करें जल्द बंद होने जा रहा है नागिन 3, ये शो करेगा रिप्लेस!
टीवी के पॉपुलर शो नागिन 3 में लगातार ट्विस्ट आते जा रहे हैं। जिससे शो को लेकर दर्शकों में एक्साइटमेंट देखी जा रही है। नागिन 3 में बेला और माहिर की लव स्टोरी के साथ नागिन के बदले की कहानी अपने अंत की तरफ बढ़ रही है। लेकिन अब इस शो को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है।
 
रिपोर्टस के मुताबिक नागिन 3 जल्द ही ऑफएयर होने जा रहा है। शो को फरवरी में खत्म करने की योजना है। हाल ही के हफ्तों में शो की टीआरपी ज्यादा अच्छी नहीं आई है। इसीलिए शो को बंद किया जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये शो 12 फरवरी को आखिरी एपिसोड आएगा।
 
शो के आने वाले एपिसोड में बहुत बड़ा ट्विस्ट आएगा। बेला अपनी सबसे बड़ी दुश्मन सुमित्रा से बदला लेने के लिए एक बड़ी साजिश रचने वाली है। शो में एक परिवार की एंट्री होगी। यही परिवार बेला की मदद करते हुए नजर आ सकता है। इश्कबाज फेम मृणाल देशराज नई नागिन के तौर पर दिखाई देंगी। मृणाल के साथ चार कलाकार और नजर आने वाले हैं।
 
खबरों के मुताबिक नागिन 3 को एकता कपूर का दूसरा शो कवच 2 रिप्लेस करेगा। कवच भी एक सुपरनैचुरल शो है। कवच के पहले सीजन में मोना सिंह और विवेक दहिया साथ नजर आए थे। इस शो के दूसरे सीजन में कौन होगा इसका खुलासा नहीं हुआ है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खूब हंसाएगा यह नटखट जोक : सबका टेस्ट एक जैसा है