Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जानी दुश्मन के लिए वोट मांग रही हैं 'नागिन' मौनी रॉय

हमें फॉलो करें जानी दुश्मन के लिए वोट मांग रही हैं 'नागिन' मौनी रॉय
सुनने में भले ही बात अजीब लगे, लेकिन है तो बिल्कुल सच। इन दिनों खूबसूरत 'नागिन' मौनी रॉय वोट मांग रही हैं। अपने लिए नहीं बल्कि अपनी जानी दुश्मन के लिए। जी हां, वही जानी दुश्मन जो धारावाहिक नागिन 2 में मधुमक्खी का किरदार निभा रही थीं। हम बात कर रहे हैं आश्का गोराडिया की।
 
नागिन सीरियल में आश्का ने मधुमक्खी का किरदार निभाया है, जो स्क्रिप्ट के अनुसार नागिन यानि मौनी रॉय की जानी दुश्मन हैं, लेकिन हम आपको बता दें कि पर्दे पर एक दूसरे की जान की दुश्मन नजर आने वाली ये दोनों खूबसूरत बालाएं बेहद अच्छी और करीबी दोस्त हैं और इन दिनों मौनी रॉय अपनी इसी दोस्ती का फर्ज निभा रही हैं।  
 
हाल ही में प्रसारित होने वाला डांस रियलिटी शो नच बलिए 8 में टीवी के जाने-पहचाने कलाकारों ने एंट्री की है, जिसमें आश्का भी शामिल हैं। आश्का इस शो में अपने अमेरिकन मंगेतर ब्रेन्ट के साथ डांस और रोमांस करती नजर आएंगी, जिसके साथ वे दिसंबर 2016 में ही सगाई कर, बंधन में बंधी हैं। अब आश्का जब इस डांस मुकाबले में हिस्सा ले रही हैं, तो उनकी खास दोस्त चाहती हैं कि वे इस मुकाबले में अंत तक बनी रहें और जीत कर ही लौटे। 
 
बस इसी मंशा से इन दिनों ये नागिन, अपनी मधुमक्खी यानि आश्का के लिए दर्शकों से वोट करने की अपील कर रही हैं। उन्हें इस शो में आश्का और उनके मंगेतर की ट्यूनिंग देखने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोनी टीवी से कपिल शर्मा होंगे आउट... सुनील ने बनाया नया प्लान!