Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

करीना गॉसिपिंग करना बंद करो...

हमें फॉलो करें करीना गॉसिपिंग करना बंद करो...
बॉलीवुड में भी लड़कियों का एक ग्रुप है। इसमें शामिल हैं करीना कपूर खान, मलाइका अरोरा, अमृता अरोरा लड़क, करिश्मा कपूर और तीन-चार लड़कियां। हर पार्टी में ये साथ होती हैं और बहुत एंजॉय करती हैं। साथ ही एक-दूसरे के लिए सही राय या सलाह भी देती हैं। 
 
हाल ही में मलाइका और उनकी बहन अमृता, नेहा धूपिया के चैट शो बीएफएफ्स विद वोग में पहुंचीं। नेहा ने मलाइका से सवाल किया कि वे करीना को क्या एक सलाह देना चाहती हैं। मलाइका ने तुरंत जवाब दिया करीना कपूर, स्टॉप गॉसिपिंग। 

webdunia

 
बॉलीवुड में करीना गॉसिपिंग क्वीन कहलाती हैं। करण जौहर, रणबीर कपूर सभी मानते हैं कि बॉलीवुड की लेटेस्ट खबरें उन्हें करीना से ही पता चलती हैं। मलाइका ने भी इसे मस्ती में कहा। 
 
करीना कपूर आजकल वेडिंग में व्यस्त हैं। दरअसल वे अपनी अगली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में लगी हैं। फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर भी हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बागी 2 : मूवी प्रिव्यू