Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रणबीर-आलिया के रिश्ते को मिला महेश भट्ट का साथ

हमें फॉलो करें रणबीर-आलिया के रिश्ते को मिला महेश भट्ट का साथ
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपने अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों इन दिनों फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं। खबरों के अनुसार दोनों की लवस्‍टोरी परवान चढ़ चुकी है जिससे लोग अब इनकी शादी को लेकर कयास भी लगाने लगे हैं। हालाकि अभी तक रणबीर और आलिया ने अपने रिलेशन के बारे में खुलकर बात नहीं की है लेकिन हाल ही में महेश भट्ट ने उनके रिश्ते के बारे में बताया है।
 
webdunia
आलिया के पिता महेश भट्ट ने कहा कि, 'जाहिर तौर पर दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। आपको यह बात समझने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। रणबीर बहुत बेहतर इंसान हैं। मुझे पसंद भी हैं। अब उन्हें इस रिश्ते को कैसे आगे बढ़ाना है ये उन्हें सोचने और डिसीजन लेने की जरूरत है।
 
महेश भट्ट ने कहा कि क्या वे शादी नाम के किसी मुकाम पर पहुंचना चाहते हैं। जो एक ऐसी संस्था है जिसके बारे में 21वीं सदी के दूसरे दशक में भी सवाल किए जाते हैं। ये तो उन्हें खुद ही सोचना होगा। मैं इस बारे में कयास लगाने वाला कोई नहीं होता हूं कि ये सब कब होगा या वे किस तरह से अपने रिश्ते को आगे बढाएंगे। 
 
webdunia
रणबीर और आलिया जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र एक साथ नजर आएंगे। दोनों ने फिल्म की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के साथ काफी अच्छा वक्त बिताया है। खबरों के अनुसार रणबीर और आलिया की शादी ऋषि कपूर के न्यूयॉर्क से वापस लौटने के बाद हो सकती हैं। कहा जा रहा है कि उनके ठीक होने के बाद ही दोनों परिवारों में शादी की तारीख के बारे में बात होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी में सुहाना खान, विदेश में शुरू की शूटिंग!