Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बर्थडे पर सलमान को गर्लफ्रेंड यूलिया से मिला यह खास गिफ्ट

हमें फॉलो करें बर्थडे पर सलमान को गर्लफ्रेंड यूलिया से मिला यह खास गिफ्ट
, शनिवार, 29 दिसंबर 2018 (14:31 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपना 53वां जन्मदिन 27 दिसंबर को पनवेल में अपने फार्महाउस पर मनाया था। इस मौके पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत की थी। 
 
सलमान की इस बर्थडे पार्टी में उनकी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी पहुंची थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूलिया ने इस मौके पर सलमान को एक खास गिफ्ट भी दिया है। यूलिया ने सलमान खान को एक गोल्डेन ओरथोडॉक्स क्रूसिफिक्स पेंडेंट दिया है। ये खास पेंडेंट रोमेनियन स्टाइल में बना हुआ है। 
 
webdunia
सलमान ने इस पेंडेट को पहने हुए अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है। फोटो में सलमान इस क्रॉस चैन को पहने केक काटते दिखाई दे रहे हैं। पार्टी के दौरान अधिकांश समय सलमान और यूलिया एक साथ ही नजर आए।
 
सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'भारत' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ तबू, दिशा पाटनी, कटरीना कैफ और सुनील ग्रोवर महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म साल 2019 में ईद के मौके पर रिलीज हो सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बॉलीवुड 2018 : बड़ी शा‍दियों के नाम रहा यह वर्ष