Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रेडियो किंग अमीन सयानी का निधन, 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

अमीन सयानी 1952 से 1994 के बीच बिनाका गीतमाला रेडियो शो के होस्ट रहे थे

हमें फॉलो करें रेडियो किंग अमीन सयानी का निधन, 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 21 फ़रवरी 2024 (11:09 IST)
Photo Credit : Twitter
Ameen Sayani passes away: मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। 'रेडियो किंग' कहे जाने वाले अमीन सयानी का निधन हो गया है। रेडियो प्रेजेंटर अमीन सयानी का निधन 91 वर्ष की हुआ में हुआ। अमिन बेटे रजिल सयानी ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की है। 
 
इंडिया टुडे संग बातचीत में रजिल ने कहा, अमीन सयानी को बीते दिन दक्षिण मुंबई स्थित घर पर हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत एचएन रिलायंस अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 

बॉलीवुड की लेटेस्ट न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
अमीन सयानी का अंतिम संस्कार 22 फरवरी को किया जाएगा। उनके कुछ रिश्तेदार अंतिम दर्शन करने के लिए मुंबई आने वाले हैं। अमीन सयानी पिछले काफी वक्त से अपने स्वास्थ्य संबंधित परेशानी से गुजर रहे थे। 
 
अमीन सयानी 1952 से 1994 के बीच बिनाका गीतमाला रेडियो शो के होस्ट रहे थे। इससे उन्हें खूब लोकप्रियता मिली थी।अमीन सयानी ने‌ नाम पर 54,000 से ज्यादा रेडियो कार्यक्रम प्रोड्यूस/वॉयसओवर करने का रिकॉर्ड दर्ज है। करीब 19 हजार जिंगल्स के लिए आवाज देने‌ के लिए भी अमीन सयानी का नाम लिम्का बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Anushka-Virat ने बेटे का नाम रखा अकाय, जानिए क्या होता है मतलब