Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नया गाना 'मेरा ना' रिलीज, महज कुछ घंटों में मिले इतने करोड़ व्यूज

हमें फॉलो करें दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नया गाना 'मेरा ना' रिलीज, महज कुछ घंटों में मिले इतने करोड़ व्यूज

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 7 अप्रैल 2023 (13:16 IST)
फेमस पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की बीते साल 29 मई को हत्या कर दी गई थी। उनकी मौत से उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा था। सिद्धू मूसेवाला ने साल 2017 में गीत 'ऊंचियां ने गल्लां तेरे याद दीयां... सो हाई' से करियर की शुरुआत की थी। वह गीतों में गन कल्चर व गैंगस्टर को प्रमोट करने के लिए विवादों में रहे लेकिन इसके बावजूद उन्होंने लोकप्रियता के शिखर को चूमा। 

 
सिद्धू मूसेवाल भले ही अब इस दुनिया में नहीं हो, लेकिन उनकी आवाज ने आज भी लोगों को दीवाना बनाया हुआ है। वहीं अब सिद्धू मूसेवाला के निधन के महीनों बाद उनका एक नया गाना रिलीज किया गया है। इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाका मचा दिया है। 
 
सिद्धू मूसेवाला के इस नए गाने का नाम 'मेरा ना' है। यह सिंगर का तीसरा गाना है, जिसे उनकी मौत के बाद रिलीज किया गया है।  इस गाने को भी सिद्धू मूसेवाला के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
 
'मेरा ना' गाने के बोल नाइजीरियन सिंगर बरना बॉय ने लिखे हैं। वहीं इसका म्यूजिक स्टील बंग्लेज ने दिया है। यह गाने को दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला ने अपनी आवाज दी है। रिलीज केबाद से इस गाने को महज कुछ घंटों में 3.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इससे सिद्धू मूसेवाला की फैन फॉलोइंग का अंदाजा लगाया जा सकता है। 
 
गाने के वीडियो पर फैंस जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। हर कोई सिद्धू मूसेवाला को याद कर रहा है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने आने वाले 7-8 सालों तक अपने बेटे के गाने रिलीज करते रहने का ऐलान किया है। 
 
गौरतलब है कि 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला जब अपनी कार से जा रहे थे तब उनकी गाड़ी रोककर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी गई थी। उनकी मौत की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। सिद्धू मूसेवाला का पूरा नाम शुभदीप सिंह सिद्धू है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमीषा पटेल की बढ़ी मुश्किलें, धोखाधड़ी केस में कोर्ट ने जारी किया वारंट