Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

करण जौहर ने खोला 'कलंक' को लेकर एक बड़ा सरप्राईज़

हमें फॉलो करें करण जौहर ने खोला 'कलंक' को लेकर एक बड़ा सरप्राईज़
'कलंक' में एक के बाद एक हो रही है बड़े स्टार्स की एंट्री 
 
करण जौहर अपने बड़े प्रोजेक्ट 'कलंक' के लिए तैयारी कर रहे हैं। इस मल्टी-स्टारर फिल्म में माधुरी दीक्षित से लेकर आलिया भट्ट तक हैं। फिलहाल वरुण धवन फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म में माधुरी और आलिया के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और कुणाल खेमु भी हैं। साथ ही इसमें कियारा आडवाणी भी स्पेशल अपीरियंस में होंगी। 
 
अब खबर है कि इसमें एक और स्पेशल गेस्ट होने वाला है। हाल ही में वरुण धवन ने इसका खुलासा करण जौहर के साथ किया। दर्शक इसे जानकर बहुत खुश हो जाएंगे। वरुण धवन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें उन्होंने फिल्म से जुड़ी बातें बताई। वरुण के अलावा आदित्य राय कपूर ने भी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और उनका पहला दिन डांस रिहर्सल में निकला। वरुण और आदित्य पहली बार साथ कम कर रहे हैं। 
 
वरुण की वीडियो में वे करण जौहर से पुछ रहे हैं कि वे क्या सरप्राइज़ देना चाहते हैं। इसके बाद करण ने सबसे पहले इंट्रोड्युस करवाया आदित्य से, जो पहले दिन अपने डांस की रिहर्सल कर रहे थे। इसके बाद करण ने बताया कि फिल्म में एक और सरप्राईज़ गेस्ट होने वाली हैं। आप खुद ही देख लिजिए- 
 
 
जी हां, कृति सेनन भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी। खबर के मुताबिक वे आदित्य और वरुण के साथ एक स्पेशल सांग परफॉर्मेंस देंगी। वीडियो काफी मज़ेदार है। इन तीनों के अलावा माधुरी, आलिया और कियारा ने भी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। 
 
कृति के इस गाने के बारे में खबर है कि इस गाने को फिल्माने के लिए मुंबई में ही एक बड़ा सेट तैयार किया जाएगा और तीन दिनों में इस गाने की शूट होगी। इसमें तीनों मस्तीभरा एक परफॉर्मेंस देने वाले हैं। यह गाना फिल्म का एक अहम हिस्सा होगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संजू के ट्रेलर पर बहन प्रिया दत्त का रिएक्शन