Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कृति सेनन के मालदीव में छुट्टियां एंजॉय करते खास फोटो

हमें फॉलो करें कृति सेनन के मालदीव में छुट्टियां एंजॉय करते खास फोटो
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों मालदीव में अपने परिवार संग छुट्टियां मना रहीं हैं। कृति ने हाल ही में अपने हॉलीडे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 
 
webdunia
फोटो में कृति पिंक कलर की ड्रेस में अपनी बहन नुपुर सेनन के साथ नजर आ रही हैं। कृति की तरह ही उनकी बहन भी काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। 
 
webdunia
कृति सेनन स्वीमिंग पूल में एन्जॉय करती दिख रही हैं। फोटो के साथ कृति ने कैप्शन लिखा, मैं ब्लू फील कर रही हूं। ब्लू अच्छा है। मुझे ब्लू पसंद है। मुझे लगता है कि मैंने यहां पर भी अपना काम कॉर्नर ढूंढ लिया है। 
 
webdunia
फोटो में कृति सेनन अपनी फैमिली के साथ नजर आ रही हैं। कृति ने साल 2014 में आई फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जल्द ही उनकी फिल्म लुका छुपी रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके अपोजिट कार्तिक आर्यन नजर आएंगे।
 
webdunia
कृति और नुपुर दोनों बहनें हमेशा से ही सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहती हैं। कृति अपनी हर फोटोज और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अवॉर्ड नाइट में उर्वशी रौटेला ने अपनाया ये अंदाज, जिसने देखा दीवाना हो गया