Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमोल पराशर को डेट कर रहीं कोंकणा सेन शर्मा! एक्स हसबैंड रणवीर शौरी ने दिया हिंट

हमें फॉलो करें अमोल पराशर को डेट कर रहीं कोंकणा सेन शर्मा! एक्स हसबैंड रणवीर शौरी ने दिया हिंट

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 25 अप्रैल 2024 (12:55 IST)
konkona sen sharma : कोंकणा सेन शर्मा बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार किरदार निभाए हैं। कोंकणा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, रणवीर शौरी से तलाक के बाद कोंकणा की लाइफ में नए प्यार की एंट्री हो गई है।
 
खबरों के अनुसार कोंकणा सेन शर्मा एक्टर अमोल पराशर को डेट कर रही हैं। एक्ट्रेस की डेटिंग को लेकर उनके एक्स हसबैंड रणवीर शौरी ने हिंट दिया है। दरअसल, एक पैरोडी अकाउंट से अमोल पराशर की तस्वीर शेयर की गई, जिसके साथ लिखा है, कोंकणा ने मोदी भक्त रणवीर शौरी को छोड़कर, सेक्युलर अमोल पराशर को डेट करने का अच्छा फैसला लिया है। 
 
इस ट्वीट पर रणवीर शौरी ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने रीट्वीट करके लिखा, 'हां मैं भी मानता हूं।' रणवीर शौरी के कमेंट के बाद माना जा रहा है कि उन्होंने कोंकणा और अमोल के रिश्ते पर मुहर लगा दी है। 
 
कोंकणा सेन शर्मा और अमोल पराशर साथ में फिल्म 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' में काम कर चुके हैं। कोंकणा और रणवीर शौरी ने 2010 में शादी रचाई थी। शादी के कुछ साल बाद ही साल 2015 में दोनों ने अलग होने का ऐलान कर दिया था। 
 
अगस्त 2020 में कोंकणा और रणवीर का ऑफिशियल तलाक हो गया था। दोनों का एक बेटा हारुन है। तलाक के बाद भी कोंकणा और रणवीर शौरी अच्छे दोस्त हैं, दोनों साथ मिलकर बेटे की परवरिश कर रहे हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित हुए अमिताभ बच्चन