Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कैटरीना से लग रहा फातिमा सना शेख को डर

हमें फॉलो करें कैटरीना से लग रहा फातिमा सना शेख को डर
आमिर खान के अगले प्रोजेक्ट 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में धूम 3 गर्ल कैटरीना कैफ और दंगल गर्ल फातिमा सना शेख भी हीरोइन के रूप में नज़र आने वाली हैं, लेकिन हमेशा की तरह इस फिल्म से भी खबर है कि दोनों अभिनेत्रियों के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। फातिमा सना शेख, कैटरीना कैफ से असुरक्षित महसूस कर रही हैं। 
 
सूत्र के मुताबिक अभी से ही फिल्म के सेट पर कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख के बीच तनाव शुरू हो गया है। कैटरीना हमेशा ही अपनी बॉडी को लेकर फेमस रहती हैं और इस फिल्म में भी वे शानदार लगने वाली हैं। जिसके लिए वे अपनी बॉडी और लुक्स पर कड़ी मेहनत कर रही हैं। 
 
खूबसूरत काली आंखें, लहराते बाल और सेक्सी कॉस्ट्युम में वे इस फिल्म में और भी हॉट नजर आएंगी। जिम में उनकी मेहनत परदे पर भी दिखने वाली है। इससे दंगल गर्ल शायद थोड़ा घबरा रही हैं। हालांकि यह है भी उनकी दूसरी ही फिल्म। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सारा अली खान को मिल गई दूसरी फिल्म