Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अब आशुतोष गोवारीकर को करीना कपूर खान की 'ना'

हमें फॉलो करें अब आशुतोष गोवारीकर को करीना कपूर खान की 'ना'
हाल ही में खबर आई थी कि करीना कपूर खान, सोनम कपूर आहुजा, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का सीक्वेल बनाने की तैयारी चल रही है। लेकिन यह बनना अभी मुश्किल है, क्योंकि चारों एक्ट्रेसेस अपने-अपने कामों में लग गई हैं। इसके लिए करीना कपूर खान की यह वजह थी कि वे अपने बेटे तैमूर पर ध्यान देना चाहती हैं। 
 
खबर है कि करीना फिलहाल अपने बेटे पर ध्यान देना चाहती हैं इसलिए वे अपनी फिल्म के बाद फिर ब्रेक ले रही हैं। वे किसी भी फिल्म के लिए साइन नहीं कर रही हैं। हालांकि करण जौहर की एक फिल्म में होने की संभावना जताई जा रही है लेकिन यह भी तय नहीं है। इसके पहले करीना ने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'सैल्युट' भी इसी वजह से ठुकराई।
 
ठुकराई हुई फिल्मों की इस लिस्ट में एक नाम निर्देशक आशुतोष गोवारीकर की फिल्म का भी आता है। खबर के मुताबिक आशुतोष मराठी हिट फिल्म 'आप्ला मानुस' के हिन्दी रिमेक पर काम कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने करीना को चुना था। लेकिन अब करीना ने खुद ही इस प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया है। वे अभी सिर्फ अपने बेटे पर ध्यान देना चाहती हैं। अब आशुतोष गोवारीकर किसी दूसरी हीरोइन की तलाश में हैं। 
 
सूत्र ने बताया कि बेबो उनकी प्राथमिकताओं को लेकर बहुत क्लीयर हैं। उसमें उनका परिवार और बेटा तैमूर पहले आता है। बेटे को करीना के समय की जरूरत है और अब करीना 1 साल की सिर्फ एक ही फिल्म करेंगी, जब तक कि तैमूर को उसकी मां की जरूरत होगी। करीना वैसे भी लंबे समय से इंडस्ट्री से गायब रहीं। उन्होंने तैमूर के जन्म के बाद बॉलीवुड में फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' से कमबैक किया और उसकी सक्सेस एंजॉय कर रही हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अंगूरी भाभी का देखा यह अवतार, साड़ी छोड़ बिकिनी पहन कर दिया सबको हैरान