Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बेटा या बेटी, क्या है करीना कपूर खान की ख्वाहिश?

हमें फॉलो करें बेटा या बेटी, क्या है करीना कपूर खान की ख्वाहिश?
, शनिवार, 5 दिसंबर 2020 (10:56 IST)
बेटा या बेटी, क्या है करीना कपूर खान की ख्वाहिश?  : बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने बीते दिनों ये खुशखबरी अपने फैन्स के साथ शेयर की थी। अब करीना कपूर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने ये बताया कि उनकी ख्वाहिश है कि उन्हें बेटी पैदा हो।

 
पिछली बार जब करीना कपूर प्रेग्नेंट थीं तो उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि इस बात का जिक्र किया था। साल 2016 में करीना कपूर ने तैमूर को जन्म दिया था। उस दौरान करीना कपूर ने कहा था कि उनके लिए बेटा बेटी एक समान हैं। 
 
करीना का कहना है कि उन्होंने अपने माता पिता के लिए एक बेटे से ज्यादा किया है। जो लड़कियों को को बराबरी का दर्जा नहीं दे पाते उन्हें ये समझना चाहिए कि महिला वह जीव है जिसे दूसरे जीव को जन्म देने का हक होता है। 
 
जब करीना कपूर दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं तो ऐसे में फिर से उनकी कही ये बाते वायरल हो रही हैं। जब उन्होंने कहा था कि वह चाहती हैं कि उन्हें बेटी हो। बता दें करीना कपूर सातवें महीने की प्रेंग्नेंट हैं। उनकी हर तस्वीर में बेबी बंप देखा जा सकता है। 
 
करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह एक्टर आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका अदा करती हुई नजर आएंगी।
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान खान और टाइगर श्रॉफ एक ही फिल्म में, धमाल तो मचेगा!