Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पहचान में ही नहीं आ रहे कपिल शर्मा, ये क्या हो गया है इन्हें?

हमें फॉलो करें पहचान में ही नहीं आ रहे कपिल शर्मा, ये क्या हो गया है इन्हें?
पिछले कुछ समय से कॉमेडियन कपिल शर्मा बुरे दौर से गुज़र रहे हैं। वे अपने को-वर्कर्स और दोस्तों से लड़ाई और गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप की वजह से चर्चाओं में है। वे ज़्यादा कही नज़र भी नहीं आ रहे हैं, लेकिन हाल ही में मुंबई के एयरपोर्ट पर नज़र आए। जहां मीडिया के सभी कैमरा उनकी ओर घूम गए। 
 
हालांकि कपिल ने अपने आप को बहुत छुपाने की कोशिश की। वे हमेशा की तरह नहीं नज़र आए। उन्हें एक बार में पहचानना मुश्किल हो रहा था। उन्होंने ट्रैक पैंट्स और जैकेट पहना हुआ था। कपिल की तरफ जैसे ही कैमरे घूमे कपिल ने भी उन्हें पोज़ दिया। 
 
कपिल शारीरिक और मानसिक दोनों तनावों से गुज़र रहे हैं। इतने समय बाद वे पब्लिक प्लेस परे स्पॉट हुए हैं। कपिल का वज़न थोड़ा बड़ा हुआ भी नज़र आ रहा है। आंखों के नीचे काले निशान हो गए हैं। साथ ही उन्होंने जैसे ही अपने पेट डॉग को देखा, वे मुस्कुराए और यहां फोटोग्राफर्स ने उन्हें क्लिक किया। वे अपने विवादों के बाद पहली बार सभी के सामने आए हैं। कपिल शर्मा का यही हंसता हुआ चेहरा उनके फैंस देखना पसंद करते हैं। अब देखते हैं कपिल कब दोबारा किस रुप में परदे पर नज़र आएंगे। 
 
कपिल शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत बहुत मुश्किल दौर से की। इसके बाद उन्हें जैसी सक्सेस मिली है वो आसान नहीं थी। हालांकि उनके जीवन में इतने उतार चढ़ावों के आने से लोगों का कहना है कि वे इस सक्सेस को संभाल नहीं सके। इसलिए वे इस दौर से गुज़र रहे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रेस का बॉक्स ऑफिस पर छठा दिन