Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अलग होने के बाद भी साथ हैं कल्कि कोचलिन और अनुराग कश्यप

हमें फॉलो करें अलग होने के बाद भी साथ हैं कल्कि कोचलिन और अनुराग कश्यप
बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने 2011 में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप से शादी की थी, लेकिन दोनों 2015 में अलग भी हो गए थे। इसके बावजूद दोनों एक-दूसरे से अच्छे संबंध बनाए हुए हैं। 
 
6 दिसंबर को दोनों ने एक ऑनलाइन पेज के लिए एक-दूसरे का इंटरव्यू लिया। एक फोटो में अनुराग किसी चीज़ की ओर इशारा कर रहे हैं और कल्कि उसे मुस्कुराते हुए देख रही हैं। इस फोटो पर कल्कि ने कैप्शन दिया कि यह हर रोज नहीं होता जब आप गॉड की बातें सुनते हो और अपने एक्स के साथ मिक्स्ड टेप खेलते हो।   
 
पहले अनुराग ने एक ऑनलाइन पोर्टल से कल्कि के बारे में बात करते हुए कहा था कि कल्कि एक शानदार एक्ट्रेस हैं। हमारे बीच क्या हुआ, क्यों हम अलग हुए, यह हमारे बीच है, लेकिन उन्होंने मुझे उनकी ज़िंदगी के छह साल दिए हैं। वे जो भी हैं मैं उस रूप में उनकी इज़्ज़त करता हुं, उन्होंने मेरी ज़िंदगी बदली है। अगर हम अलग भी हुए हैं तो मेरी वजह से, मैं रिलेशनशिप में अच्छा नहीं हूं। कहा जाता है कि जो इंसान दूसरों को हंसाता है, वो अपने में सबसे ज़्यादा दुखी होता है। हर इंसान की अपनी कमज़ोरी और ताकत होती है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने 2011 में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप से शादी की थी, लेकिन दोनों 2015 में अलग भी हो गए थे। इसके बावजूद दोनों एक-दूसरे से अच्छे संबंध बनाए हुए हैं।
 
कल्कि ने भी अपने तलाक के बारे में बात करते हुए में कहा कि अनुराग को छोड़ना मेरे लिए बहुत मुश्किल था। पहला साल मुश्किलों भरा था। मैं बोर्डिंग स्कूल में बड़ी हुई हुं और बाद में बहुत सारे लोगों के साथ रहना मुश्किल था। लेकिन मेरे लिए यह सीखना भी बहुत ज़रूरी था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

धर्मेन्द्र क्यों नहीं मना रहे हैं जन्मदिन?