Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Jr NTR के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा खास गिफ्ट, RRR से कोमाराम भीम का इंटेंस लुक होगा रिलीज

हमें फॉलो करें Jr NTR के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा खास गिफ्ट, RRR से कोमाराम भीम का इंटेंस लुक होगा रिलीज
, बुधवार, 19 मई 2021 (18:12 IST)
फिल्म 'आरआरआर' ने घोषणा के बाद से ही दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित कर लिया है। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जूनियर एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट नजर आएंगी। जबकि, हर केरैक्टर का लुक रिलीज कर दिया गया है, कोमाराम भीम के रूप में एनटीआर जूनियर सबसे अधिक प्रत्याशित रहे है। 
 
 
आरआरआर फिल्म के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने घोषणा की है कि जूनियर एनटीआर के जन्मदिन के अवसर पर, कोमाराम भीम की भूमिका में उनका पोस्टर रिलीज़ किया जाएगा। पोस्टर में लिखा गया है, Unveiling Intense Komaram Bheem Tomorrow at 10 AM 
 
पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, We urge all fans to stay home, stay safe and not to come out to celebrate!  
 
प्रत्येक केरैक्टर रिवेलशन ने दर्शकों को अधिक जिज्ञासु कर दिया है। इस परियोजना का निर्देशन एसएस राजामौली ने किया है, जो पथ-प्रदर्शक बाहुबली श्रृंखला बनाने वाले मास्टरमाइंड है। और उस श्रृंखला की तरह, यह फिल्म भी भव्यता से भरी है और एक बड़ी ब्लॉकबस्टर होने का वादा करती है। 
 
यह एक पीरियड एक्शन फ़िल्म है जो प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू के युवा दिनों का एक काल्पनिक वर्णन किया गया है। बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म को 13 अक्टूबर, 2021 में दशहरे के शुभ अवसर पर दुनिया भर में रिलीज़ किया जाएगा। 
 
डीवीवी दानय्या द्वारा निर्मित, आरआरआर भारत के सबसे प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित है और तेलुगु, हिन्दी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और कई अन्य भारतीय भाषाओं में रिलीज़ के लिए तैयार है।
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Indian Idol 12 : शन्मुख प्रिया और आशीष कुलकर्णी की तारीफ में अनु मलिक ने कही यह बात