Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी जैकलीन फर्नांडिस!

हमें फॉलो करें सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी जैकलीन फर्नांडिस!
रोहित शेट्टी की अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' चर्चा में बनी हुई है। अजय और रणवीर के बाद रोहित की इस फिल्म में अब अक्षय कुमार पुलिसवाले के रोल में नजर आने वाले हैं। हाल ही में निर्माताओं ने इस फिल्म के पहले लुक को जारी करते हुए जानकारी दी थी कि ये फिल्म अगले साल ईद के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी। 
 
webdunia
काफी समय से इस फिल्म के लिए फीमेल लीड ढूंढी जा रही है। पहले फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ का नाम तय माना जा रहा था। लेकिन अब खबरें हैं कि फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट जैकलीन फर्नांडिस नजर आएंगी। फिल्म के लिए उनका नाम फाइनल हो चुका है। 
 
webdunia
अक्षय और जैकलीन की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री को पहले भी दर्शक पसंद कर चुके है। दोनों की जोड़ी इससे पहले हाउसफुल और ब्रदर्स फिल्म में नजर आई थी। 
 
सूर्यवंशी फिल्म रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह स्पेशल अपीयरेंस में नजर आने वाले है। वहीं, अक्षय कुमार अभी अपनी आने वाली फिल्म केसरी के प्रमोशन में लगे हुए हैं। केसरी 21 मार्च को रिलीज होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिल्म के किरदार के हिसाब से परफ्यूम लगाते हैं रितिक रोशन, सुपर 30 में किया इस परफ्यूम का इस्तेमाल