Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ऐसी है हर तरफ जैकलीन फर्नांडीज की दीवानगी, फुरसत ही नहीं जैकलीन को

हमें फॉलो करें ऐसी है हर तरफ जैकलीन फर्नांडीज की दीवानगी, फुरसत ही नहीं जैकलीन को
बॉलीवुड में जहां देखो वहां सुपरस्टार हीरो की फिल्मों की चर्चा चलती रहती है। लेकिन यहां हीरोइंस भी फ्री नहीं रहतीं। अपनी एक्टिंग, क्युटनेस और कई टैलेंट से सभी को अपना दीवाना बनाने वाली जैकलीन फर्नांडीज़ भी आजकल काफी व्यस्त हैं। हालांकि उनकी फिल्म 'रेस 3' हाल ही में रिलीज़ हुई और इसमें सलमान खान के अलावा जैकलीन की भी बहुत तारीफ हुई। 
 
फिल्म से फ्री होकर अब जैकलीन अपने वर्ल्डटूर यानी दबंग टूर में निकल पड़ी हैं और दुनियाभर के फैंस के सामने अपनी स्टेज परफॉर्मेंस दे रही हैं। जैकलीन के पास आराम करने का कोई समय नहीं है क्योंकि पहले वे रेस 3 के प्रमोशन में व्यस्त थी, फिर वे मिस इंडिया में परफॉर्म करने चली गईं और अ ब वे संयुक्त राज्य अमेरिका में दबंग टूर के लिए गई हुई हैं। 
 
जैकलीन ने अटलांटा में अपने पूरे कार्यक्रम में बहुत फैंस बनाए। उन्होंने किक के गाने 'यार ना मिले' से शुरुआत की और बेहतरीन रिस्पांस पाया। इसके बाद उन्होंने सलमान के गाने 'जुम्मे की रात' से फिर अपना जादू बिखेरा। सलमान के साथ उनकी जोड़ी बहुत पसंद की जाती है। कई वर्षों बाद दोनों को इस गाने पर साथ्द एखा गया था, इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि फैंस कितने उत्सुक होंगे। जैकलीन ने इंडस्ट्री में कई बेहतरीन आयटम और डांस नम्बर्स दिए हैं। 
 
जैकलीन ने परफॉर्मेंस के दौरान 'जुड़वा 2' के गाने 'ऊंची है बिल्डिंग' पर भी परफॉर्म किया। और रेस 3 के मेन गाने 'अल्लाह दुहाई है' के साथ उन्होंने फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया। जैकलीन फिल्म 'रॉय' के गाने 'चिटियां कलाईयां' के लिए भी फेमस हैं। ऐसे में इस गाने पर डांस के बिना उनकी परफॉर्मेंस अधूरी है। जैकलीन एक शानदार डांसर हैं और बॉलीवुड में उनके ये गाने लंबे समय तक भुलाए नहीं जा सकेंगे। 
 
जैकलीन का चाहे डांस हो या फैशन सेंस, वे हर चीज़ के लिए ही सराही जाती हैं। वे जल्द ही सलमान के साथ फिल्म 'किक 2' में भी नज़र आने वाली हैं। इसका इंतज़ार भी फैंस को बेसब्री से है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जानना चाहा पत्नी का हाल पर ये क्या हुआ...