Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जॉन अब्राहम को लेकर बनेगी सत्यमेव जयते 2, रिलीज डेट भी अनाउंस

हमें फॉलो करें जॉन अब्राहम को लेकर बनेगी सत्यमेव जयते 2, रिलीज डेट भी अनाउंस
, शुक्रवार, 27 सितम्बर 2019 (13:21 IST)
2018 की हिट मूवी सत्यमेव जयते का दूसरा भाग बनने जा रहा है। इस बात की खबर तो थी, लेकिन ऑफिशियल अनाउंसमेंट आज हुआ है। 
 
इसे सत्यमेव जयते 2 नाम से बनाया जाएगा। फिल्म में जॉन अब्राहम एक बार फिर नजर आएंगे। उनके साथ होंगे दिव्या खोसला कुमार। फिल्म के निर्देशन की बागडोर मिलाप मिलन ज़वेरी ही संभालेंगे। 

webdunia

 
भूषणा कुमार, कृष्ण कुमार, मोनिषा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी द्वारा निर्मित यह फिल्म दो अक्टोबर 2020 को रिलीज होगी। 
 
गौरतलब है कि 2018 में रिलीज हुई सत्यमेव जयते हिट रही थी जबकि यह फिल्म अक्षय कुमार की गोल्ड के सामने रिलीज हुई थी। बावजूद इस फिल्म ने अच्छा व्यवसाय किया था। खासतौर पर सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में सत्यमेव जयते ने अच्‍छी कमाई की थी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Box Office पर छिछोरे ने पछाड़ा धोनी को