Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने कहा मैं प्रेग्नेंट हूं

खतरों के खिलाड़ी में नजर आईं पति हर्ष के साथ

हमें फॉलो करें कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने कहा मैं प्रेग्नेंट हूं
छोटे परदे की कॉमेडी क्वीन इस समय टीवी पर छाई हुई हैं। कपिल शर्मा के नए शो में वे नजर आ रही हैं। इसके अलावा 'खतरों के खिलाड़ी' के नए सीजन में वे स्टंट करती दिखाई दे रही हैं। उनका साथ दे रहे हैं उनके पति हर्ष। वे भी इस शो में भारती के साथ हैं। 
 
खतरों के खिलाड़ी में एक्शन और तनाव होता है, लेकिन भारती की मौजूदगी के कारण इस शो में कॉमेडी भी नजर आ रही है। भारती अपनी हरकतों और हाजिर-जवाबी के कारण दर्शकों को खूब हंसा रही हैं। 
 
ये बात और है कि हर्ष और भारती स्टंट्स करने में हार रहे हैं और दोनों एलिमेनेशन राउंड में पहुंच गए हैं। इनके साथ इस राउंड में हैं विकास गुप्ता। यानी इन तीनों में से किसी एक का हारना निश्चित है। 
 
हर्ष एक स्टंट करते समय खासे परेशान नजर आए। यही हाल भारती का है। उन्हें जब एक स्टंट करने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा कि मैं प्रेग्नेंट हूं। मैं यह स्टंट नहीं कर सकती। यह सुनकर हंसी के फव्वारे छूट गए। 
 
सभी जानते थे कि भारती स्टंट से बचने के लिए बहाने बना रही हैं। रोहित ने उनकी एक न सुनी और उनसे स्टंट करवा कर ही माने। खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन 5 जनवरी से कलर्स टीवी पर शुरू हुआ है। 
 
इस बार शो में भारती और उनके पति के साथ, विकास गुप्ता, क्रिकेटर श्रीसंत, कोरियोग्राफर पुनीत, गायक आदित्य नारायण सहित टीवी जगत के भी कुछ कलाकार दिखाई दे रहे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रियंका चोपड़ा के पति निक को शाहिद ने दी यह सलाह