Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रितिक रोशन के बर्थडे पर फैंस को मिला खास गिफ्ट, 'विक्रम वेधा' से एक्टर का फर्स्ट लुक रिलीज

हमें फॉलो करें रितिक रोशन के बर्थडे पर फैंस को मिला खास गिफ्ट, 'विक्रम वेधा' से एक्टर का फर्स्ट लुक रिलीज
, सोमवार, 10 जनवरी 2022 (10:51 IST)
बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन 10 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर रितिक के फैंस को एक खास गिफ्ट मिला है। 'विक्रम वेधा' के मेकर्स ने फिल्म से रितिक रोशन का फर्स्ट लुक रिलीज किया है।

 
इसी के साथ मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी है। फिल्म में रितिक रोशन गैंगस्टर वेधा के किरदार में दिखाई देंगे। वहीं सैफ अली खान फिल्म में विक्रम का किरदार निभा रहे हैं।
 
सामने आए फर्स्ट लुक में रितिक रोशन दाढ़ी-मूंछ, आंखों पर चश्मा, कुर्ता, गले में काला धागा और बिखरे हुए बालों में नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर खून के धब्बे भी दिखाई दे रहे हैं। इस लुक में रितिक बिल्कुल विलेन लग रहे हैं। 
 
फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए मेकर्स ने बताया‍ कि यह फिल्म 30 सितंबर 2022 को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में राधिका आप्टे भी अहम किरदार में हैं।
 
तमिल में बनी ‘विक्रम वेधा’ में आर माधवन और विजय सेतुपति ने काम किया था। फिल्म का निर्देशन गायत्री और पुष्कर कर रहे हैं। उन्होंने ही ओरिजनल फिल्म को भी निर्देशित किया था।
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बाहुबली के कटप्पा अस्पताल में भर्ती, बीते दिनों सत्यराज की कोरोना रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव