Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सलमान खान की 'टाइगर 3' में शाहरुख खान के साथ रितिक रोशन भी आएंगे नजर! फैंस हुए क्रेजी

हमें फॉलो करें सलमान खान की 'टाइगर 3' में शाहरुख खान के साथ रितिक रोशन भी आएंगे नजर! फैंस हुए क्रेजी

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 4 नवंबर 2023 (17:20 IST)
Hrithik Roshan in Tiger 3: सलमान खान बॉलीवुड के ओजी स्पाई हैं जो 'टाइगर 3' में टाइगर के रूप में लौट रहे हैं। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ भी जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे। जबकि फिल्म में इमरान हाशमी विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं।
 
ये फिल्म जबकि बड़े पर्दे पर एक्शन को अगले स्तर पर ले जाने वाली है, अब सोशल मीडिया पर जिस एक खबर को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है वो है 'टाइगर 3' में शाहरुख खान के साथ साथ रितिक रोशन का भी कैमियो। फिल्म में शाहरुख के गेस्ट अपियरेंस को लेकर तो फैंस में दीवागनी थी, अब फिल्म को लेकर आई इस नई एक्साइटिंग अपडेट ने लोगों को और क्रेजी कर दिया है।
 


'टाइगर 3' में रितिक रोशन और शाहरुख खान, दोनों के कैमियो की खबर सामने आने के बाद से नेटिज़न्स खुशी से फुले नहीं समा रहीं है। स्पाई यूनिवर्स को लीड करने वाले टाइगर के रूप में सलमान खान निश्चित ही टाइगर 3 के साथ एक तूफान लाने वाले हैं।


जबकि टीम में वॉर से कबीर उर्फ रि​तिक रोशन और पठान उर्फ ​​शाहरुख खान शामिल होंगे जो स्पाई यूनिवर्स का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसके अलावा, जहां दर्शकों ने पठान में टाइगर की धमाकेदार एंट्री देखी, वहीं इस बार एक्शन दोगुना होने वाला है क्योंकि टाइगर 3 में शाहरुख खान भी कैमियो करते नजर आएंगे। एंटरटेनमेंट जगत में ये खबर आग की तरह फैल गई है और नेटिज़न्स अपना उत्साह जाहिर कर रहे हैं।
 


यह वास्तव में तीन सबसे बड़े सितारों का सबसे बड़ा टीम-अप है। इसके अलावा, टाइगर-पठान-कबीर पहली बार एक ही फ्रेम में एक साथ आ रहे हैं, यह निश्चित रूप से दर्शकों द्वारा देखी गई सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होने वाली है।
 
बता दें कि मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी 'टाइगर 3' दिवाली के दिन यानी 12 नवंबर को रिलीज होगी। इसमें सलमान के साथ कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी अहम रोल में नजर आएंगे। 'टाइगर 3' हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

त्योहार के मौसम में देशभक्ति का जज्बा जगाएगी 'पिप्पा', फिल्म का नया पोस्टर रिलीज