Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'सुपर 30' से रितिक रोशन की एक और तस्वीर हुई वायरल

हमें फॉलो करें 'सुपर 30' से रितिक रोशन की एक और तस्वीर हुई वायरल
जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ते जा रहे हैं, रितिक रोशन की 'सुपर 30' का क्रेज़ बढ़ता जा रहा है। 'सुपर 30' आनंद कुमार की बायोपिक होगी जो पटना में गरीब बच्चों को आईआईटी की फ्री कोचिंग देते हैं। इस बायोपिक में उनकी शुरू से लेकर अब तक की कहानी दिखाई जाएगी। 
 
विकास बहल के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के लिए आनंद कुमार का किरदार निभाने वाले रितिक रोशन बहुत मेहनत कर रहे हैं। फिल्म के सेट से उनके कई लुक सामने आए हैं, जिसमें ये हैंडसम एक्टर एकदम अलग ही अवतार में नज़र आ रहा है। उनका यह सिंपल लुक भी उनके फैंस को बहुत खुश कर रहा है। 
 
हाल ही में रितिक की एक और पिक्चर वायरल हो रही है जिसमें वे ट्राउजर, हाफ शर्ट और हाफ स्वेटर पहने नज़र आ रहे हैं। उनके साथ एक्टर वीरेंद्र सक्सेना भी हैं। दोनों की यह तस्वीर सेट पर ली गई है। 'सुपर 30' में रितिक के इस एक और लुक को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और यह तस्वीर बहुत वायरल हो रही है। 
 
 
रितिक का यह लुक बहुत ही लग है। इसमें सिर्फ कपड़े ही नहीं उनकी बॉडी और चेहरा भी बदला हुआ नज़र आ रहा है। सुपर 30 के लिए रितिक बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने आनंद कुमार पर बहुत रिसर्च भी की है। इसलिए ही वे इस किरदार को जी पा रहे हैं। आनंद कुमार जो गरीब बच्चों को आईआईटी एंट्रेस की तैयारी करवाते हैं, उन्हें पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने भी सम्मानित किया है। 
 
इस फिल्म को विकास बहल निर्देशित कर रहे हैं। इसे फैंटम और रिलायंस इंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म 23 नवंबर 2018 को रिलीज होने वाली है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

2018 का हॉट कपल हो सकते हैं रणबीर-आलिया, रणबीर के किया प्यार का खुलासा