Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'विक्रम वेधा' का पहला गाना 'एल्कोहॉलिया' हुआ रिलीज, जबरदस्त अंदाज में डांस करते दिखे रितिक रोशन

हमें फॉलो करें 'विक्रम वेधा' का पहला गाना 'एल्कोहॉलिया' हुआ रिलीज, जबरदस्त अंदाज में डांस करते दिखे रितिक रोशन
, रविवार, 18 सितम्बर 2022 (12:24 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म 'विक्रम वेधा' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों का दबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'एल्कोहॉलिया' रिलीज कर दिया है।

 
इस गाने में ‍रितिक रोशन शानदार डांस करते नजर आ रहे हैं। गाने में रितिक के मूव्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। गाने को मुंतशिर ने‍ लिखा है। विशाल और शेखर ने कंपोज किया है। दोनों ने इस गाने को आवाज भी दी है। इसके अलावा स्निग्धाजीत भॉमिक और अनन्या चक्रवर्ती ने भी इसे गाया है।
 
'एल्कोहॉलिया' एक डांस नंबर है। इस गाने को कोरियोग्राफ गणेश हेगड़े ने किया है। गाने में रितिक के डांस को उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा कि इस इंडस्ट्री में रितिक के डांस मूव को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता। 
 
फिल्म विक्रम वेधा का निर्देशन पुष्कर-गायत्री ने किया है। फिल्म में रितिक रोशन गैंगस्टर के किरदार में और सैफ अली खान पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस साउथ सुपरस्टार को डेट कर रहीं कृति सेनन! फिल्म के सेट पर बढ़ी नजदीकियां