Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रितिक रोशन ने साइन की नई फिल्म 'सुपर 30'!

हमें फॉलो करें रितिक रोशन ने साइन की नई फिल्म 'सुपर 30'!
काबिल के रिलीज होने के बाद से रितिक रोशन जैसा सितारा खाली बैठा है। ऐसा नहीं है कि रितिक के पास ऑफर्स नहीं आ रहे हैं, लेकिन वे इतने ज्यादा चूज़ी हो गए  हैं कि फिल्म ही नहीं कर रहे हैं। रितिक की इस नीति की सभी आलोचना कर रहे हैं। उनके फैंस भी नाखुश हैं कि वे इतनी कम फिल्में करते हैं। 
 
'कृष 4' की तो फिलहाल स्क्रिप्ट लिखी जा रही है। फिल्म को शुरू होने में लंबा समय बाकी है। इसके पहले रितिक चाहे तो दो-तीन फिल्में कर सकते हैं, लेकिन उनकी रफ्तार अक्षय कुमार जैसी तेज नहीं है। 
 
रितिक के फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि वे विकास बहल की 'सुपर 30' करने जा रहे हैं। बायोपिक का जमाना है और दर्शकों को भी इस तरह की फिल्में पसंद आ रही हैं। रितिक ने अब तक बायोपिक नहीं की है, लेकिन सुपर 30 के बाद यह बात नहीं कही जाएगी। 
 
सुपर 30 आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है। बिहार में रहने वाले आनंद कुमार ने वर्ष 2002 में सुपर 30 प्रोग्राम की शुरुआत की थी। जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को प्रवेश परीक्षा के लिए वे तैयार करते थे। 30 बच्चों को चुन कर एक साल की तैयारी उनके साथ की जाती है। आनंद कुमार हिंदी मीडियम में पढ़े हुए हैं और उनका गणित बहुत अच्छा है। 
 
बताया जा रहा है कि इस फिल्म को विकास बहल बनाएंगे और इसमें आनंद कुमार के जीवन का पूरा सफर दिखाया जाएगा। फिलहाल रितिक ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बहन होगी तेरी की कहानी