Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने याद दिलाई मंदाकिनी की, सफेद साड़ी पहन पानी में उतरीं

हमें फॉलो करें भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने याद दिलाई मंदाकिनी की, सफेद साड़ी पहन पानी में उतरीं
राज कपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में मंदाकिनी का सफेद साड़ी पहन झरने में भीगने वाला दृश्य कई लोगों की याद में अभी भी ताजा है। 
 
यह सीन इतना कमाल का फिल्माया गया था कि कई फिल्मकारों ने अपनी फिल्म में इस तरह के सीन रखे। बोल्ड फोटोशूट के दौरान कई मॉडल्स ने मंदाकिनी वाला यह लुक भी अपनाया। हाल ही में भोजपुरी सेंसशन मोनालिसा ने भी यही लुक अपनाया।

webdunia


पानी के बीचों बीच खड़ी होकर मोनालिसा ने अपने ये हॉट फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए और देखते ही देखते इन्हें खूब पसंद किया जाने लगा। उनके फैंस ने लिखा कि वे काफी हॉट नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर मासूमियत नजर आ रही है।

मोनालिसा लगातार अपने बोल्ड फोटो शेयर करती रहती हैं जो तुरंत वायरल हो जाते हैं। वे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले कलाकारों में शामिल हैं और उनके फैंस उनके फोटो और वीडियो का इंतजार करते रहते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

निक ने बढ़ाया था प्यार की शुरुआत में पहला कदम, किया था प्रियंका को यह मैसेज