Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आपने देखा या नहीं? हिना खान का यह ग्लैमरस बोल्ड अवतार..

हमें फॉलो करें आपने देखा या नहीं? हिना खान का यह ग्लैमरस बोल्ड अवतार..
टीवी की क्यूट और सभी की फेवरेट बहू हिना खान अब अपनी इमेज से बाहर निकलना चाहती हैं, जिसकी कोशिश वे लंबे समय से कर रही हैं। इसकी शुरुआत हुई थी शो बिग बॉस सीज़न 11 से। इस रियलिटी शो में उनका बेहतरीन अवतार था लेकिन अपनी पुरानी इमेज से काफी अलग था। हालांकि फैंस ने उन्हें तब भी बहुत पसंद किया। 
 
हिना का ग्लैमरस अवतार उनके फैंस को उनका और दीवाना बना देता है। बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से इंगेजमेंट के बाद तो हिना का कॉन्फिडेंस लेवल और बढ़ गया है। उनकी स्टाइल और ग्लैमरस हो गई हैं। उसका एक नमूना हाल में फैंस को देखने मिला। 
 
हिना खान ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसमें वे अब तक के हॉट लुक्स में सबसे ज़्यादा हॉट लग रही हैं। हिना खान ने यह फोटोशूट गोवा के एक इवेंट के दौरान कराया। इसमें उनकी अदाएं और एक्सप्रेशंस देखने लायक हैं। हिना ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा कि आपकी लाइफ मौके से बेहतर नहीं होती, बल्कि बदलाव से बेहतर होती है। 
 
 
हिना खान के सुपरसेक्सी लुक्स में ये अदाएं देखकर उनके फैंस नज़रें नहीं हटा पा रहे। उन्होंने एक और पोस्ट में कैप्शन लिखा 'बी इग्नाइटेड और बी गॉन'। यह कैप्शन हिना पर वाकई जम रहा है। 
 
 
हिना को यह शानदार लुक दिया है उनकी स्टाइल टीम ने। घुंघरालें बालों में बोल्ड लुक वाली हिना की देखिए ये खास तस्वीरें- 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऐसे मना रही हैं अर्जुन कपूर की बहनें अपने भाई का बर्थडे