Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हिमेश रेशमिया और सोनिया कपूर की शादी के पिक्चर्स

हमें फॉलो करें हिमेश रेशमिया और सोनिया कपूर की शादी के पिक्चर्स
सिंगर-म्युज़िशियन हिमेश रेशमिया ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड टीवी एक्ट्रेस सोनिया कपूर से शादी कर ली है। उनकी शादी के चर्चे हर जगह थे। हालांकि यह हिमेश की दूसरी शादी थी। हिमेश ने हाल ही में अपनी नई पत्नी के साथ शादी के पिक्चर्स सोशल मीडिया पर अपलोड की हैं। 
 
हिमेश ने अपनी लांग टाइम गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से 11 मई को हिंदू रीति रिवाज़ से शादी कर ली। दोनों जल्द ही अपने हनीमून पर भी निकलने वाले हैं। शादी में दोनों के परिवार वाले और हिमेश की पहली पत्नी से हुए बेटे स्वयं भी थे। दोनों की शादी से परिवार एक साथ बॉलीवुड भी खुश  है। वैसे भी बॉलीवुड में लगातार शादियां हो रही हैं। 
 
हिमेश ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की। इसमें यह नया कपल बहुत खूबसुरत लग रहा था। हिमेश ने गोल्डन ब्राउन कुर्ता पहना था जिसमें हिमेश बहुत हैंडसम लग रहे थे। वहीं सोनिया ने पेस्टल पिंक लहंगा पहना था। हिमेश ने कैप्शन में लिखा 'टूगेदरनेस इस ब्लिस'। 
 
 
हिमेश और सोनिया लंबे समय से एक-दूसरे के साथ हैं। हिमेश ने बताया कि मैं वास्तव में खुश हूं कि सोनिया और मैंने यह नई यात्रा शुरू की है। मैंने उसे बिना शर्त के बहुत प्यार किया है और वो भी मुझसे उतना ही प्यार करती है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान के घर से देर रात पार्टी कर निकली जैकलीन फर्नांडीज़ का हुआ एक्सीडेंट