Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

उर्वशी रौटेला... क्यों गई थीं लंदन के स्ट्रिप क्लब?

हमें फॉलो करें उर्वशी रौटेला... क्यों गई थीं लंदन के स्ट्रिप क्लब?
उर्वशी रौटेला ने भले ही अपनी फिल्मी शुरुआत अच्छी ना की हो लेकिन वे हमेशा बॉडी फ्रीक लड़कियों के लिए रोल मॉडल रही हैं। उनकी एक्टिंग से ज़्यादा हमेशा ही उनकी फिटनेस को सराहा गया है। लेकिन अब उनकी एक्टिंग के लिए भी उन्होंने खासी मेहनत की और इसका फल उन्हें मिल रहा है। 
 
हेट स्टोरी 4 में उर्वशी की एक स्ट्रिप क्लब डांसर के रूप में बहुत सराहना हुई। उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत भी की। उन्होंने वैकिंग और हील डांसिंग जैसे कई प्रकार के डासिंग फॉर्म्स सीखे हैं। इसके अलावा भी उन्होंने अपने इस रोल के लिए बहुत कुछ सीखा। 
 
स्ट्रिप क्लब की डांसर्स की बॉडी लैंग्वेज सीखने के लिए उर्वशी लंदन के एक स्ट्रिप क्लब में गई और उन्होंने देखा कि कैसे वहां सभी डांसर्स बेहिचक और आकर्षक तरीके से रहती हैं। 
 
उर्वशी ने उनकी इन अदाओं को समझा और फिल्म में अपनाया। उन्होंने उन डांसर्स के साथ प्रैक्टिस भी की। इस पर उस क्लब के मैनेजर ने उर्वशी की तारीफ करते हुए कहा कि वे बहुत कम समय में ही उन स्ट्रिपर्स से भी बेहतर सीख गई हैं। 
 
उर्वशी की इस लगन से हेट स्टोरी फ्रैंचाईज़ी के डायरेक्टर विशाल पंड्या भी बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि उर्वशी की मेहनत फिल्म के गाने आशिक बनाया आपने में सफल हुई। इस गाने में उनकी कड़ी मेहनत दिखती है। 
 
विशाल पंड्या द्वारा निर्देशित हेट स्टोरी 4 में उर्वशी रौटला के अलावा करन वाही, विवान, इहाना ढिल्लों और गुलशन ग्रोवर भी मुख्य भूमिका में हैं। टी-सीरीज़ द्वारा निर्मित यह फिल्म 9 मार्च, 2018 को रिलीज़ होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अजय देवगन की रेड को लेकर माहौल नहीं!